Translate

सड़क के किनारे अवैध रूप से पिलर रखने को लेकर हुई विवाद, एक जख्मी, थाना में दिया आवेदन।

सड़क के किनारे अवैध रूप से पिलर रखने को लेकर हुई विवाद, एक जख्मी, थाना में दिया आवेदन।



हसनपुर थाना क्षेत्र के कुर्वन गाँव में अवैध रूप से सड़क के किनारे पीलर रखकर  हुआ था, जिसमें बालू से लदे ट्रक बेलन जा रहा था पीलर में सटने पर हुई विवाद , हुए विवाद में कुर्वन गाँव निवासी रामकुमार रमण जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंच कर जख्मी रामकुमार रमण को हसनपुर अस्पताल पहुंचाया। उपरोक्त संदर्भ में प्राप्त जानकारी के मुताबिक  सड़क के किनारे अवैध रूप से पिलर रखने को लेकर हुई विवाद, ड्राइवरों के बीच सोमवार को उत्पन्न झड़प के कारण रामकुमार रमण के माथे में गहरी चोट लगी है। बहरहाल घटना को लेकर जख्मी रामकुमार रमण ने बताया है कि बेचन यादव पिता ब्रह्मदेव यादव ने रोड पर पीलर रखकर रोड की बाधित कर रखा है, ट्रक पीलर में सट गया जिसके कारण संजय यादव, हरिओम यादव उर्फ शत्रुघन, शशिकांत यादव पिता बेचन यादव ने ट्रक ड्राइवर को घेर कर मारपीट करने लगा, जिसको गांव के ही देव नारायण यादव, मुकेश कुमार यादव, राजू पासवान, बृजेश कुमार यादव, अजय यादव टूनिश यादव छोड़ा रहे थे, समझा-बुझाकर हटाने की प्रयास की इसी बीच बेचन यादव ने रोड से और संजय यादव आदि ने ईट व पत्थर से हमला कर दिया, बेचन यादव ने मेरे सर पर एक रोड मार दिया हम उसी जगह गिर गए कब मुझे अस्पताल लाया यह मुझे पता नहीं है। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया है कि प्राथमिकी दर्ज करने की कारर्वाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.