Translate

नावकोठी (बेगूसराय):- पूर्व शिक्षक और प्रभात हिन्दी व्याकरण के लेखक वयोवृद्ध राम सागर सिंह का निधन।

नावकोठी (बेगूसराय):- पूर्व शिक्षक और प्रभात हिन्दी व्याकरण के लेखक वयोवृद्ध राम सागर सिंह का निधन।



एस एस मिशन स्कूल के निदेशक दीपक कुमार के पिताजी प्रख्यात जाने माने भूतपूर्व शिक्षक ग्राम पहसारा ,एस एस मिशन स्कूल के प्राचार्य,प्रभात हिन्दी व्याकरण और रचना के लेखक, उपन्यासकार 75 वर्षीय स्वर्गीय श्री राम सागर सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। मंगलवार को इनका इलाज के क्रम में मौत हो गया। उनके निवास स्थान पहसारा सह एस एस मिशन स्कूल के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा हुई। जिसमें पुत्र दीपक कुमार,रूपक कुमार, भतीजा सुधीर प्रसाद सिंह,अशोक कुमार सिंह, नावकोठी जिला परिषद प्रतिनिधि आजाद साहनी, लोजपा जिला अध्यक्ष घनश्याम कुमार,जदयु प्रखंड अध्यक्ष नावकोठी मुकेश कुमार सिंह, शिक्षक नेता जे पी सिंह,बेगुसराय पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार, पैक्स अध्यक्ष रनवीर कुमार, मुकेश कुमार प्रियदर्शी, सैक्टर सचिव जितेन्द्र कुमार, प्रियरंजन कुमार, चंदन कुमार,पुत्री सुनीता कुमारी, पौत्र उत्पल कुमार, आशुतोष कुमार, आशीष कुमार,गोविंद वत्स, पौत्री पुनिता कुमारी, भव्या वत्स, खुशी कुमारी, परी कुमारी एवं जिला के सभी शिक्षा विद शामिल हुए।मुखागिन सिमरिया में ज्येब्ठ पुत्र दीपक कुमार ने दिया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.