बलिया, बेगूसराय :- चंद्रकिशोर कुमार जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए ..... !!
बलिया अनुमंडल के अंतर्गत गांव गोखले नगर विष्णुपुर (दियारा) की धरती के लाल कुशल व्यक्तित्व के धनी , हरदिलाजिज श्री चंद्रकिशोर कुमार उर्फ ( चानो बाबू ) को , बिहार प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी है।
ग्रामीण सहजानंद कुमार और टिंकेश राज ने बताया कि,
"श्री चानो बाबू जैसे विद्वान व्यक्तित्व के लिए यह सम्मान पाना हमारे गांव के लिए ही नहीं अपितु पूरे जिले के लिये गौरव की बात है। हमें पूर्ण विश्वास है की वे सच्ची निष्ठा एवं अपने लगन से इस इस पद की गरिमा को और ज्यादा प्रतिष्ठित करेंगे।"


