नावकोठी (बेगूसराय):- विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर महिलाओं के द्वारा जागरूकता रैली।
0
Friday, August 06, 2021
प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत समसा पंचायत के वार्ड न०15 समसा भगवती स्थान केन्द्र संख्या 123 पर शुक्रवार को विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर ऑगनवाड़ी सेविका और पोषक क्षेत्र के महिलाओं के महिलाओं के द्वारा प्रचार प्रसार हेतु रैली निकाली गयी। सेविका रिंकी कुमारी ने उपस्थित सभी महिलाओं को बताया कि अपने बच्चों को कम से कम छः माह तक माँ का ही दूध पिलाना चाहिए। माँ के दूध में रोगों से लड़ने की क्षमता होती है जोकि विभिन्न प्रकार के रोगों से बचाता है और दिमाग भी तेज होता है।इसलिए माँ के दूध को सम्पूर्ण आहार कहा जाता है।बनाबटी दूध का प्रयोग बच्चों में कदापि नहीं करें।मौके पर सेविका रिंकी कुमारी, सहायिका प्रियंका कुमारी,एवं पोषक क्षेत्र की महिलाएँ शामिल थी।
Tags

