Translate

नावकोठी (बेगूसराय):- गोहाटी से मजदूर का शब गाँव पहुचते ही पसरा मातम,माहौल गमगीन।

नावकोठी (बेगूसराय):- गोहाटी से मजदूर का शब गाँव पहुचते ही पसरा मातम,माहौल गमगीन।



नावकोठी (बेगूसराय) थाना क्षेत्र अन्तर्गत छतौना गॉव के छत्तीस महतों वार्ड न० 14 का ब्रेनहेमरेज हो जाने के कारण सोमवार की रात्रि में मौत हो गयी। वह 55 साल के थे। छत्तीस महतों पिता स्व रामबिलाश महतों जो कि नावकोठी थाना में चौकीदार थे उन्ही का बड़ा लड़का था।दो भाई में ये बड़े थे और छोटा भाई लालो महतों भी मजदूरी करता है। मृतक की माँ उना देवी का रो- रो कर बुरा हाल था। मृतक गोहाटी में रहकर लगभग तीन वर्ष से मोटिया का काम कर अपने परिवार का भरणपोषण करता था।मृतक की 45 वर्षीय पत्नी कुम्भी देवी ने रोते हुए बतायी कि अब हमरा के देखतै।मृतक को दो लड़का और दो लड़की थी जिसमें दोनों लड़की और बड़ा लड़का का शादी हो चुका है। बड़ा लड़का बुलेन्दर महतों और छोटा लड़का संतोष कुमार जोकि बीमार रहता है दोनों मजदूरी का काम करता है। मृतक की लाश बुधवार को गॉव आते ही माहौल गमगीन हो गया और ग्रामीणों का काफी भीड़ इक्क्ठा हो गया।ग्रामीणों के द्वारा मृतक के परिजनों को ढाढ़स दिया जा रहा था। जयजयराम महतों,रामनन्दन महतों, बालेश्वर महतों,कैलाश महतों,बिट्टू कुमार सिंह,पूर्व मण्डल अध्यक्ष बीजेपी विश्वनाथ दास, नीतीश कुमार,बदलू महतों सहित अन्य ग्रामीणों मृतक के परिजनों को सान्तत्वना देते हुए ढाढ़स बंधाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.