Translate

नावकोठी (बेगूसराय):- वैश्विक कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर 1080 लोगों को दिया गया कोरोना रोधी टीका।

नावकोठी (बेगूसराय):- वैश्विक कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर 1080 लोगों को दिया गया कोरोना रोधी टीका।



वैश्विक कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर टीकाकरण में स्वास्थ्य महकमा के द्वारा  पीएचसी नावकोठी के तहत बुधवार को शिविर के माध्यम से टीका दिया  गया। इसमें कुल 1080 व्यक्तियों को कोरोनारोधी टीका दिया गया।  स्वास्थ्य प्रबंधक आशुतोष गांधी ने बताया कि इसमें  45 वर्ष से उपर आयुवर्ग के 367 व्यक्तियों  को  और 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के 713 व्यक्तियों को शिविर के माध्यम से कोरोना रोधी टीका दिया गया। उन्होंने मौजूद लोगों से आग्रह किया कि अपने आस- पास के लोगों को भी टीका लेने के लिए प्रेरित करें। मौके पर बीसीएम सुशील कुमार, गोपाल शर्मा, बीएम केयर आशीष कुमार,  रीणा कुमारी, दीपा कुमारी,  डाटा इंट्री आँपरेटर पंकज प्रसाद सिंह,शुभम कुमार, सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.