Translate

बेगूसराय:- डा० राजीब कुमार राय से पाँच लाख फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार।

बेगूसराय:- डा० राजीब कुमार राय से पाँच लाख फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार।



बेगूसराय की मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी कि टाउन थाना में 24 जुलाई को सुभाष चौक एनएच  31 के पास एक माइड़ालैंड हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ राजीव कुमार राय से किसी अपराधी के द्वारा उनके मोबाइल पर फोन कर बीते दिन 5 लाख रुपये रंगदारी की माँग की गयी थी।उसके बाद 24 जुलाई को डा० राजीव कुमार राय के द्वारा टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी। उसके बाद सदर डीएसपी राजन सिन्हा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने छापामारी कर बलिया थाना क्षेत्र के रहाटपुर गांव से तीन अपराधी को पाँच मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हुए तीनो अपराधियों में सोनू कुमार उर्फ सोनू , सौरभ कुमार और कृष्ण मोहन कुमार का नाम शामिल है । मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि डॉक्टर साहब के मोबाइल फोन पर धमकी देकर 5 लाख रुपये रंगदारी की मांग सौरव कुमार के द्वारा किया गया था। इन तीनो में अपराधिक इतिहास सिर्फ सोनू कुमार उर्फ सोनू का पहले से है। इन तीनों अपराधी की गिरफ्तारी में टाउन थाना अध्यक्ष अभय शंकर, बलिया थाना अध्यक्ष के अलावा कई अन्य पुलिसकर्मी भी इसकी गिरफ्तारी में शामिल थे। तीनों अपराधी को न्यायिक हिरासत में  जेल  भेजा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.