Translate

पटना :- जीतन राम मांझी के आवास पर पहुंचे मुकेश सहनी, बिहार में सियासी पारा बढ़ा।

पटना :- जीतन राम मांझी के आवास पर पहुंचे मुकेश सहनी, बिहार  में सियासी पारा बढ़ा।



बिहार में इस समय सियासी पारा चढ़ा हुआ है. NDA गठबंधन को लेकर रोज़ नेता आपस में बयानबाजी कर रहे हैं. इसी बीच जीतन राम मांझी और मुकेश साहनी ने एक बार फिर से सबका ध्यान खींचा है. इसके अलावा RJD के नेता तेजस्वी यादव सदन चलाने को लेकर स्पीकर से बात करेंगे. वहीं, रांची नगर निगम के कई प्रयास के बाद विभिन्न रूट के लिये बस सेवा शुरु किया गया था, लेकिन इस दौरान कई पार्टस भी चोरी की खबर आई है. राजधानी रांची का नागा बाबा खटाल सब्जी मंडी अब नई मार्केट में शिफ्ट हो गई है. जिससे आम लोगों को अब जाम से छुटकारा मिल जाएगा. 


बिहार में सियासी तपिश बढ़ी 


बिहार सरकार में पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों ही नेताओं के बीच कई घंटों तक बातचीत चलती रही. गौरतलब है कि रविवार को यूपी के वाराणसी में मुकेश सहनी को पुलिस ने नजरबंद कर लिया था, इसे बाद से ही वो नाराज हैं. वहीं मांझी और सहनी के इस मुलाकात से बिहार में सियासी तपिश बढ़ गई है. 


तेजस्वी यादव करेंगे मुलाकात 


बिहार में मानसून सत्र शुरू हो गया है. ऐसे में RJD नेता तेजस्वी यादव विधानसभा स्पीकर से बात करेंगे, ताकि विधानसभा का सत्र सुचारू रूप से चल सके. इस दौरान वो स्पीकर के सामने अपनी बात रखेंगे. उन्होंने साफ़ किया है कि अगर उन्हें बात रखने का मौका नहीं दी गया तो वो इसका विरोध करेंगे. 


रांची में बस सेवा शुरू 


रांची नगर निगम के कई प्रयास के बाद विभिन्न रूट के लिये बस सेवा शुरु हो चुकी है. लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लगभग 50 सिटी बस के हालत जर्जर हो चुके हैं. वहीं, कुछ बसों के पार्ट्स भी चोरी हो गए हैं. जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.