शेखपुरा:- टेम्पो में छुपाकर रखा गया 58 बोतल विदेशी शराब बरामद।
रिपोर्ट-:सोनू कुमार
उत्पाद विभाग में गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए एक टैंपू में रखा 58 बोतल विदेशी शराब बरामद करने में सफलता पाई है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई नाटकीय अंदाज में बरामद किए गए शराब के बारे में जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि प्रतिदिन बस स्टैंड के सामने एक टेंपू के द्वारा शराब की आपूर्ति की जा रही है। सूचना के सत्यापन को लेकर दल बल के साथ हुए बस स्टैंड के पास पहुंच गए वहां एक टैंपू लगा पाया ।परंतु लगभग 1 घंटे के इंतजार के बाद भी कोई भी शराब कारोबारी टैंपू के आसपास नहीं फटका तब जाकर पुलिस ने टेंपो की तलाशी लेनी शुरू की । टेंपो की तलाशी लेते ही उत्पाद विभाग के अधिकारियों की आंखें खुली की खुली रह गई। शराब तस्कर टेंपू के डीजल इंधन वाले स्थान पर ही शराब की खेप रखते थे। जबकि टेपों के संचालन के लिए डीजल ईंधन की खपत के लिए अलग से गैलन रखा हुआ था। तलाशी में उत्पाद विभाग को 10 बोतल आरएस 24 _ 24 बोतल ऑफिसर च्वाईस और इमपेरियल ब्लू और 24 बोतल मैक्डोवेल ब्रांड के अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। शराब कारोबारियों ने डीजल टैंक को ही तहखाना बना रखा था। इस संबंध में शराब के साथ टैंपू को भी जब्त कर लिया गया है । उत्पाद अधीक्षक ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उनके आसपास इस तरह के किसी प्रकार के लावारिस वाहन मिलते हैं तो वे पुलिस या उतपाद विभाग को अवश्य सूचित करें।


