Translate

उद्योग विभाग के प्रधान सचिव को सोलर पार्क हेतु सौपा ज्ञापन

 उद्योग विभाग के प्रधान सचिव को सोलर पार्क हेतु सौपा ज्ञापन



नावकोठी (बेगूसराय ) प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत नावकोठी के सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार ने सोलर पार्क निर्माण के लिए उद्योग विभाग के प्रधान सचिव को ज्ञापन दिया है।ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि यह प्रखण्ड पिछड़ा प्रखण्ड के अन्तर्गत है जहॉ उद्योग विभाग का सर्वथा अभाव है।नावकोठी में एक मोइन है जिसका खाता 1667 खेसरा 24 अराजी 32एकड़ 80 डिसमिल ल० 4किमी० और लगभग चौड़ाई 400मी० है।यह गैर मजरूआ आम जमीन है जिसमें सिर्फ वर्षा के समय जल संचय होता है।सरकार को इससे कोई राजस्व की प्राप्ति नहीं होती है।भूमि सरकार की है एवं सड़क के सम्पर्क में है।यदि इस भूमि में सोलर पार्क का निर्माण हो जाय तो रोजगार का अवसर पैदा किया जा सकता है और पूरे जिले को सस्ती बिजली दी जा सकती है।कई कुटीर उद्योग चलाए जा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.