Translate

शेखपुरा:- बिजली कम्पनी की मनमानी के खिलाफ सड़क जाम!

शेखपुरा:- बिजली कम्पनी की मनमानी के खिलाफ सड़क जाम!



संवाददाता:- सोनू कुमार (शेखपुरा)

बिजली कंपनी के कथित मनमानी के खिलाफ कोरमा थाना क्षेत्र के घाटकुसुंभा गांव के लोगों ने सड़क पर आवागमन घंटों जाम रखा । ग्रामीणों का आरोप है कि इस क्षेत्र में बिजली कंपनी के अधिकारी से लेकर मिस्त्री तक भी लोगों को दर्शन नहीं देते हैं ।सभी काम वह लोग कार्यालय में बैठे करते हैं इस क्षेत्र के सभी तार जर्जर हैं। बिजली के तार टूट जाने पर दिन दिन भर और रात को भी क्षेत्र की बिजली गुम रहती है इसके उलट बिजली कंपनी द्वारा लोगों को मनमाना बिजली बिल दिया जाता है । बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीण बड़ी संख्या में शेखपुरा घाटकुसुमभा पथ को घंटों जाम रखा लोग बिजली कंपनी के कार्यपालक पदाधिकारी के घटनास्थल पर आने की मांग कर रहे थे ।उसके बाद ही जाम तोड़ने को ग्रामीण राजी हो रहे थे। बिजली कंपनी के मनमानी को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष देखा जा रहा था । बाद में ग्रामीणों को बिजली कंपनी के सहायक अभियंता ने कल बृहस्पतिवार को मौके पर आकर समस्या के निदान का आश्वासन दिया। वह आवश्यक काम से जिला न्यायालय में उपस्थित थे ।जिसके कारण लोगों के सामने नहीं जा सके लोगों ने उनकी बात पर विश्वास करते हुए सड़क जाम हटा लिया। लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर वे लोग आंदोलन और उग्र करेंगे ।बिजली कंपनी के उदासीनता के कारण इस क्षेत्र में बिजली नहीं रहने की समस्या के साथ-साथ किसी बड़ी अनहोनी घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। अभी बरसात के दिनों में तो यह समस्या और भी विकट हो जाती है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.