Translate

Mujffarpur:- मुजफ्फरपुर कांटी पुलिस ने की छापेमारी, दो अपराधियों को आर्म्स व कारतूस एवं स्मैक के साथ किया गिरफ्तार।

Mujffarpur:- मुजफ्फरपुर कांटी पुलिस ने की छापेमारी,  दो अपराधियों को आर्म्स व  कारतूस एवं स्मैक के साथ किया गिरफ्तार।।



मुजफ्फरपुर एएसपी पश्चमी सैयद इमरान मसूद के आदेश पर कांटी थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानेदार कुंदन कुमार ने कांटी पुलिस के साथ  रामनाथ धमौली पूर्वी मध्य विद्यालय के पास छापेमारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया । कांटी पुलिस ने छापेमारी के दौरान धराए दोनों अपराधियों की तलाशी ली जिसके पास से एक देसी कट्टा, एक कारतूस, स्मैक की 24 पुरिया एवं एक मोबाइल बरामद की है।  गिरफ्तार अपराधियों की पहचान राहुल कुमार पिता गोपाली सहनी ग्राम गोसाईपुर थाना अहियापुर व अमरजीत कुमार पिता सुरेंद्र सहनी ग्राम गोसाईपुर थाना अहियापुर जिला मुजफ्फरपुर निवासी शामिल है।  


इसकी जानकारी एएसपी पश्चमी सैयद इमरान मसूद ने दिए।  उन्होंने बताया कि छापेमारी टीम में कांटी थाना के थानेदार कुंदन कुमार , दरोगा रामनाथ प्रसाद एवं  कांटी पुलिस के अन्य जवान शामिल थे । उन्होंने बताया कि छानबीन में जानकारी हुई है कि धराये दोनों अपराधी सड़को पर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे , जिसे जेल भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि मामले में कांटी थानेदार कुंदन कुमार को कई आवश्यक निर्देश दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.