शिवहर :- जिला मुखिया संघ की बैठक में कल्याणकारी योजनाओं पर की गई चर्चा।
जिला मुखिया संघ की बैठक स्थानीय एक होटल के सभागार में की गई। जिसमें जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष गाजीपुर के मुखिया रंजीत कुमार उर्फ चुन्नू सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई है।
बैठक में पंचायत से संबंधित सभी योजनाओं के संदर्भ में बैठक हुआ वार्ता के पश्चात जिला पदाधिकारी सज्जन राजशेखर से मिलने के लिए दूरभाष पर वार्ता की गई ।जिसमें डीएम के द्वारा सात जून 2021 को मुखिया संघ के एक शिष्टमंडल से मुलाकात का समय दिया गया है।
मुखिया संघ की बैठक में 15वें वित्त आयोग से संबंधित ,मनरेगा की योजनाओं, कई पंचायत के अन्य योजनाओं पर चर्चा की गई। तथा बाढ़ के पूर्व की तैयारी, कोरोना महामारी एवं टीकाकरण के संबंध में भी चर्चा की गई है।
बैठक में विशंभर पुर के मुखिया पति अरविंद कुमार ,मेसौढा के मुखिया पति मुकुल कुमार सिंह, मुखिया रवि कुमार ,मुखिया रंजीत कुमार, मुखिया आयाज हसन उर्फ तारा जी, मुखिया शमशाद आलम, मुखिया जितेंद्र कुमार सिंह, मुखिया पिंकू साहनी, मुखिया डोमा शाह, मुखिया पति संजय शाह, मुखिया गौरव कुमार सिंह, ताजपुर मुखिया चंदन कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि बिरेंद्र कुमार, मुखिया पति राम नाथ ठाकुर आदि मुखिया संघ के सभी प्रखंड के अध्यक्ष एवं मुखिया गण मौजूद थे।


