Translate

केन्द्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद के प्रयास से 100 बेड का कोविड हॉस्पिटल ।

केन्द्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद के प्रयास से 100 बेड का कोविड  हॉस्पिटल ।



बेगूसराय।

केन्द्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद माननीय गिरिराज सिंह ने आज  जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास तथा कोविड मैनेजमेंट को लेकर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, आईओसीएल के चेयरमैन, जिला प्रशासन तथा बरौनी रिफाइनरी की ईडी के साथ वर्चुअल बैठक की। कोरोना काल में बेगूसराय में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास एवं कोविड-19 को लेकर आयोजित बैठक में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आग्रह पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आईओसीएल के चेयरमैन को निर्देश दिया कि बेगूसराय के तेघड़ा में एक सौ बेड का कोविड-19 हॉस्पिटल ऑक्सीजन पाइप लाइन सहित जल्द उपलब्ध करा दिया जाए, जिसकी लागत एक करोड़ 34 लाख होगी। 

सदर अस्पताल में आईओसीएल के द्वारा कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर 50 बेड का आघुनिक सुविधाओं से युक्त बच्चों का कोविड-19 हॉस्पिटल बनकर तैयार होगा, जिसमें ऑक्सीजन पाइप लाइन लगे होंगे तथा आपदा की स्थिति में उसके साथ आधुनिक सुविधाओं से युक्त दो एंबुलेंस भी होंगी। बच्चों के इस विशिष्ट अस्पताल में आक्सीजन जेनरेशन प्लांट, गर्म पानी की सुविधा, पार्किंग सुविधा, मरीजों का प्रतीक्षालय भी शामिल होगा। यह बिहार में पहला पैडियोटरिक अस्पताल होगा।

इसी प्रकार 10 करोड़ की लागत से 1500 सिलेंडर प्रतिदिन रिफिलिंग की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट सितंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा और रिफाइनरी उसे जिला प्रशासन को सुपुर्द करेगा। बरौनी रिफायनरी तत्काल 1000 सिलेंडर जिला प्रशासन को सुपुर्द करेगा जिससे आपदा में इसका उपयोग किया जा सके। बलिया रेफरल हॉस्पिटल को अत्याधुनिक बनाने में भी बरौनी रिफायनरी अपना योगदान देगा इसके अतिरिक्त बेगूसराय सदर बलिया एवं तेघड़ा में ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट लगेगा जिसकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रघान ने सांसद गिरिराज सिह के आग्रह पर बेगूसराय को पांच क्रायोजेनिक आक्सीजन टैंकर देने की घोषणा की। गिरिराज सिंह ने धर्मेंद्र प्रधान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना से निपटने में बेगूसराय को आईओसीएल की तरफ से स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के लिए दिया गया बड़ी मदद है। उन्होंने बेहतर को-आर्डिनेशन के लिए जिला प्रशासन का भी धन्यवाद किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.