Bihar:- MLC टुन्ना पांडे ने की शहाबुदीन के बेटे से मुलाकात।
बिहार की राजनीति में उस वक्त उबाल आ गया जब भाजपा के MLC टुन्ना पांडेय ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा बयान दे दिया. वहीं टुन्ना पांडेय गुरुवार को अचानक शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा साहब से मिलने पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी तबीयत खराब थी, जैसे ही ठीक हुए मिलने आए हैं. उन्होंने कहा कि वह भाजपा के नेता हैं और सीवान की जनता ने उन्हें चुना है. वह हमेशा जनता के साथ हैं. टुन्ना पांडेय ने कहा कि वह ओसामा से औपचारिक मुलाकात करने गए थे।


