नावकोठी (बेगूसराय):- कोरोना राहत सामग्रियों की पहली खेप पहुँची नावकोठी।
बेगूसराय से भाजपा के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा के द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना के रोकथाम हेतु जन जागरण एवं कोरोना राहत सामग्रियों की पहली खेप नावकोठी प्रखण्ड अध्यक्ष को सौपा गया।कोरोना राहत सामग्रियों की अनिवार्यता को ध्यान में रखते हुए प्रदत्त समाग्री साबुन, मास्क, च्यवनप्राश, थर्मामीटर, ऑक्सीमीटर सहित अन्य समान भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिह के नेतृत्व में आज नावकोठी में वितरण करने हेतु नावकोठी मण्डल अध्यक्ष ललन गुप्ता को सौंपा गया। उस समय मंडल महामंत्री मनीष पाठक, तरुण सिंह , पूर्व मण्डल अध्यक्ष विश्वनाथ दास और देवेंद्र दास मौजूद थे। नावकोठी प्रखण्ड अध्यक्ष ललन गुप्ता ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी को धयान में रखते हुए राज्यसभा सांसद के द्वारा राहत सामग्री आज बखरी की जनता को समर्पित किया उसके लिए राज्यसभा सांसद राकेश सिंहा का ह्रदय पूर्वक धन्यवाद। सामग्री प्रदान करने के लिए जिला से आये भाजपा के जिला प्रवक्ता मनीष भारद्वाज , जिला उपाध्यक्ष वीरेश कुमार,नवीन कुमार, रामकल्याण कुमार, संजीव कुमार,निरंजन कुमार आदि भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे ।


