Translate

शेखपुरा:- करोना के कारण लगे लॉकडाउन ने आम जनजीवन को काफी हद तक प्रभावित किया है।

शेखपुरा:-  करोना के कारण लगे लॉकडाउन ने आम जनजीवन को काफी हद तक प्रभावित किया है।



रिपोर्ट-:सोनू कुमार शेखपुरा


विशेषज्ञों के द्वारा दूसरी लहर के बाद अब तीसरी लहर आने का अंदेशा जताया जा रहा है। ऐसे में शेखपुरा के निवासियों को रोजाना बाजार जाने के झंझट से मुक्त करने के लिए सदर प्रखंड के हथियावां गांव निवासी युवा उद्यमी अमितेश ने एक नई पहल की है। डिलीवरी बाजार के माध्यम से अब किराने की सामग्री के साथ ताजा सब्जियां और शुद्ध दूध घर  बैठे आपको मिल सकता है। आगामी 13 जून से इसे शुभारंभ किया जा रहा है। इस संबंध में अमितेश ने बताया कि वेबसाइट  एप्स और व्हाट्सएप के माध्यम से ऑर्डर कर घर बैठे कोई भी सामग्री मंगवा सकते हैं। सारी सामग्री बाजार के उचित दामों मैं आपको घर भिजवा दी जाएगी। और इसके लिए ग्राहक को कोई भी डिलीवरी चार्ज नहीं लगेगा। उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल शेखपुरा के लोगों को ही सुविधा मिलेगी पर जल्द बरबीघा सहित जिले के अन्य भागों को भी इसका विस्तार किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना को देखते हुए सभी सामग्री आपके घर तक पूर्ण रूप से सुरक्षित पहुंचाई जाएगी ताकि ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी ना हो उन्होंने बताया कि हमारी वेवसाईट व एप्प पूर्ण रूप से सुरक्षित है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.