Translate

शिवहर:- राजद के लाइफ मेडिकल केयर में कोविंड मरीजों को सहायता की जा रही।

शिवहर:- राजद के लाइफ मेडिकल केयर में कोविंड मरीजों को सहायता की जा रही।



विधायक चेतन आनंद के निजी कोष से लाइफ मेडिकल केयर क्लीनिक में राजद का कोंविड केयर सहायता केंद्र खोलकर चिकित्सकों के द्वारा निशुल्क दवा वितरण किया जा रहा है।


कार्यक्रम का शुभारंभ शिवहर विधायक चेतन आनंद के द्वारा वर्चुअल तरीके से किया गया था। विधायक चेतन आनंद ने बताया है कि शिवहर शहर स्थित लाइफ मेडिकल केयर क्लीनिक में डॉक्टर दीपिका सिंह के द्वारा कोविंड मरीजों को निशुल्क जांच किया जा रहा है तथा सहायता भी की जा रही है और निजी कोष से दवा भी वितरण किया जा रहा है।


इस बाबत राजद जिला अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक अहमद खान के द्वारा शहर में संचालित राजद कोविंड केयर सहायता केंद्र का निरीक्षण भी किया गया है।


राजद जिलाध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक अहमद खान ने बताया है कि विधायक चेतन आनंद के द्वारा संचालित कोविंड केयर से आम जनता व कोविंड मरीजों को बहुत बड़ी राहत मिल रही है।


निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि लल्लन राय ,विधायक प्रतिनिधि मुदस्सिर शकील ,महुआवा के साजिद अनवर सहित कई राजद के पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.