Translate

देश:- साल का पहला सूर्य ग्रहण कल, भूलकर भी न करें ये काम।

देश:- साल का पहला सूर्य ग्रहण कल, भूलकर भी न करें ये काम।


10 जून को वर्ष का प्रथम सूर्य ग्रहण लगेगा। अमावस्या के दिन जब चंद्रमा, सूर्य तथा पृथ्वी की बीच आता है तो उस परिस्थिति को सूर्य ग्रहण बोला जाता है। इस बार पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण के दिन रिंग ऑफ फायर दिखाई देगा। हालांकि भारत में आंशिक तौर पर सूर्य ग्रहण नजर आएगा। इसलिए सूर्य ग्रहण के दिन सूतक काल नहीं माना जाएगा। ज्योतिषों के मुताबिक, इस ग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों पर देखेने को मिलेगा। इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव वृषि राशि पर पड़ेगा। आइए जानते हैं शास्त्रों के मुताबिक, सूर्य ग्रहण के वक़्त किन कामों को करने से बचना चाहिए।

सूर्य ग्रहण कब से कब तक लगेगा:- 

10 जून को ग्रहण बृहस्पतिवार की दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर लगेगा तथा 6 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।

सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल आरम्भ हो जाता है। ये सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, यूरोप, उत्तरी कनाडा तथा रूस और एशिया में आशिंक रूप से नजर आएगा। इस ग्रहण का भारत में कोई असर नहीं नजर आएगा। इसलिए धार्मिक कार्य होंगे।

ग्रहण में न करें ये काम:- 

1- सूर्य ग्रहण के दिन सूतक काल में कुछ भी नहीं खाना चाहिए। कहा जाता है कि इससे नकारात्मक असर पड़ता है।

2- सूर्य ग्रहण के वक़्त में किसी भी प्रकार की पूजा नहीं करनी चाहिए। ईश्वर की प्रतिमा दूषित हो जाती है।

3- सूर्य ग्रहण के वक़्त में सूरज को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। इससे आपकी आंखें बिगड़ सकती हैं।

4- ग्रहण के वक़्त में गर्भवती महिलाओं को खाना-पीने की चीजें नहीं खाना चाहिए। इसके अतिरिक्त सूईं धागे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.