Translate

Begusarai ( नावकोठी):- प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के द्वारा कोरोना शिविर का निरीक्षण।

Begusarai ( नावकोठी):- प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के द्वारा कोरोना शिविर का निरीक्षण। 



बेगूसराय प्रखण्ड अन्तर्गत  नावकोठी के  कोरोना टीका स्थलों का प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने किया निरीक्षण। इस दौरान उन्होंने  कोविड 19 के संक्रमण के रोकथाम हेतु सैम्पल जाँच, टीकाकरण एवं अन्य आवश्यक कार्य में ग्रामीणों से भी सहयोग कर कोरोना वायरस से बचाव हेतु टीका लेनें के लिए  प्रेरित किया और वहां मौजूद सभी से अपने आस पास के सभी घरों में जानकारी देकर टीका दिलवाने का आग्रह किया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी निरंजन कुमार  ने बताया कि आज पंचायत भवन हसनपुर बागर,उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनपुर बागर और प्राथमिक अनुसुचित टोल बागर पर टीकाकरण अभियान के तहत 45 वर्ष से उपर के व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग नावकोठी के द्वारा टीकाकरण शिविर लगाकर टीका दिया गया। इस अवसर पर हसनपुर बागर के मुखिया बिजय पासवान, प्रधानाध्यापक इन्द्रदेव महतों, अजय कुमार, शिक्षक मो खालिद,मो एहतेशाम,मो शमशुजोहा, बीआर सी नावकोठी से राधारमण पोद्दार सहित अन्य शिक्षक और ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.