Utterpradesh (Baliya) NH.31: सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार, जय प्रभा सेतु का एक एप्रोच धसने से आवागमन ठप।
खबर यूपी के बलिया से है जहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर घाघरा नदी पर बने जय प्रभा सेतु के एप्रोच धसने से यूपी विहार का सम्पर्क टूट गया है।
बुधवार से हों हो रही लगातार बारिश से चांद दियर के पास जय प्रभा सेतु का एक किनारा धंसने से बिहार-यूपी का संपर्क भंग हो गया है। पुल में भी दरार पड़ गई है। बलिया और छपरा को जोड़ने वाले जय प्रभा सेतु के बलिया के मुहाने पर एप्रोच सड़क धंस गयी, जिसकी वजह से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है।
पुल के किनारे दरारें भी दिख रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि तेज आंधी व पानी आने पर पुल भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। लगभग एक साल पहले इस पुल का मरम्मत हुआ था।



