बिहार भरमे आंधी तूफ़ान से मचे तबाही पर, सीतामढी विधायक डॉ मिथलेश कुमार ने सरकार को लिखा पत्र,,
किसानों को राज्य सरकार ससमय करें सकारात्मक सहयोग:डॉ मिथिलेश।
भाजपा के प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख विधायक डॉ मिथिलेश कुमार ने कहा कि इन्ही आंधी, बारिश और कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सूखा अन्न और एल पी जी गैस गरीबों को मुहैया कराने का आग्रह हमने सामुदायिक भोजनालय की जगह वितरण का आग्रह किया था।किसी योजना की दूरदर्शिता ही सकारात्मक सहयोग का कारक होता है।डॉ कुमार ने कहा यास तूफान के आंधी और बारिश के कारण बिहार के फल उत्पादक किसानों को भारी बर्बादी हुई है।खासकर आम और लीची उत्पादन वाले किसानों को अपूरणीय क्षति हुई है।अब किसानों को खरीफ फसल के उत्पादन से पूर्व परिवार के भरण पोषण में काफी कठिनाई उतपन्न हो जायेगी।इस परिस्थिति में मैं सरकार से विनम्र निवेदन करता हुँ, कि इस वैश्विक महामारी के दौर में बिहार के किसानों को मदद करने में सरकार सहानुभूति पूर्वक सकारात्मक विचार करें।मध्यम वर्गीय किसान और परिवार को भोजन,वस्त्र एवं आंधी में उजड़े घर को मरम्मत करने की भी मौलिक समस्या बेवस कर देगी।वैसे भी किसानों की माली हालत खास्ता रहती है।जिस प्रकार किसानों के चिंता पर केंद्र सरकार ने सहयोग का अमली जामा पहनाया,उसी प्रकार राज्य सरकार को भी किसानों की स्थिति पर ससमय सहयोगात्मक निर्णय लेने की जरूरत है।


