Translate

शिवहर :- होमगार्ड है तो क्या आप मास्क नहीं पहनोगें-- एसडीएम

शिवहर :- होमगार्ड है तो क्या आप मास्क नहीं पहनोगें-- एसडीएम।



लॉकडाउन के अनुपालन को लेकर शहर निरीक्षण के दौरान एसडीएम मोहम्मद इश्तियाक अली अंसारी ने बिना मास्क के बाइक से फराटेदार सफर कर रहे एक होमगार्ड को मास्क न पहनने के जुर्म में चालान काटने का आदेश दिया है।

Source by youtube:-https://youtube.com/c/janswarajtimesbihar?sub_confirmation=1

अनुमंडल पदाधिकारी का आदेश पाते ही होमगार्ड का चालान काटा गया तब उसे छोड़ा गया है। बैजनाथ गिरी नाम का होमगार्ड शिवहर व्यवहार न्यायालय कोर्ट में ड्यूटी दे रहे हैं।


अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद इश्तियाक अली अंसारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार के साथ जिला गेट, जीरो माइल चौक, राजस्थान चौक, सहित शहर के कई चौक चौराहों पर मास्क जांच कर लोगों को मास्क पहनने की अपील कर रहे थे।


एसडीएम ने लोगों से अपील किया है कि बड़ी तेजी से कोरोना संकट से हम लोग उबड रहे हैं, महामारी के चैन तोड़ने को लेकर लॉकडाउन के नियम का पालन करें तथा घर से निकले तो मास्क पहने।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.