Translate

Begusarai (Birpur):- नौला मुशहरी में टीकाकरण करने पहुंची टीम को महादलितों ने बैरंग लौटाया।

Begusarai (Birpur):- नौला मुशहरी में टीकाकरण करने पहुंची टीम को महादलितों ने बैरंग लौटाया।



कोरोना महामारी से बचाव  हेतु  स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। इन दिनों स्वास्थ्य विभाग गांवों में टीकाकरण अभियान चला रही है। इसी कड़ी में शनिवार को जब वीरपुर पीएचसी के चलंत कोविड-19 एक्सप्रेस की टीम नौला मुशहरी पहुंची तो महादलित समुदाय के लोगों ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ गाली गलौज किया। साथ ही टीकाकरण का बहिष्कार भी किया। वीरपुर  पीएचसी के बीसीएम वकील मोची ,चिकित्सक मंटून पंडित ने बताया कि नौला पंचायत भवन में लोगो को टीकाकरण कर चलंत एक्सप्रेस की टीम प्राथमिक विद्यालय नौला मुसहरी पहुंची ।जहां चलंत एक्सप्रेस टीम को देखते ही महादलित समुदाय के लोगों ने गाली गलौज करते हुए टीकाकरण का बहिष्कार किया ।चलंत एक्सप्रेस टीम के स्वास्थ्य कर्मियों ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी।लाख समझाने बुझाने के बाद भी  महादलित समुदाय के लोग स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बात मानने को तैयार नहीं हुए। थक हार कर वहां से स्वास्थ्य विभाग की टीम लौट गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि इस संबंध में वरीय अधिकारियों को भी  सूचना दे दी गई है। चलंत एक्सप्रेस टीम की एएनएम रिंकी कुमारी ने बताया कि नौला  पंचायत भवन एवं मध्य विद्यालय नौला में  45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के  लोगों ने टीका लिया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.