Translate

भारत:- कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों की मदद को आगे आई केंद्र सरकार।

भारत:- कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों की मदद को आगे आई केंद्र सरकार।




कोरोना की वजह से देश में तमाम बच्चे अपने माता-पिता को खो चुके हैं. केंद्र सरकार की तरफ से उनके लिए कई सुविधाएं देने का एलान किया गया है. 

.

ये हुए बड़े ऐलान


1. कोविड-19 के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को 18 साल की उम्र के बाद मासिक भत्ता (स्टाइपेंड) मिलेगा. वहीं 23 साल के होने पर पीएम केयर्स फंड से 10 लाख रुपये की निधि मिलेगी. 


2. केंद्र सरकार की तरफ से इन बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी. इन बच्चों को हायर एजुकेशन के लिए लोन दिया जाएगा और उसका ब्याज पीएम केयर्स फंड से दिया जाएगी. 


3. इन बच्चों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 18 साल तक 5 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस दिया जाएगा. इस इंश्योरेंस का प्रीमियम पीएम केयर्स फंड से भरा जाएगा. 


4. दस वर्ष से कम उम्र के बच्चों का नजदीकी केंद्रीय विद्यालय या निजी स्कूल में नामांकन कराया जाएगा. जो बच्चे 11 से 18 वर्ष के बीच के हैं उन्हें सैनिक स्कूल और नवोदय विद्यालय जैसे केंद्र सरकार के किसी भी आवासीय स्कूल में नामांकित कराया जाएगा. अगर बच्चा अपने अभिभावक या परिवार के किसी अन्य सदस्य के साथ रहता है तो उसे नजदीकी केंद्रीय विद्यालय या निजी स्कूल में नामांकित कराय जाएगा.


5. अगर बच्चे का नामांकन निजी स्कूल में किया जाता है तो शिक्षा का अधिकार कानून के तहत उसका शुल्क पीएम केयर्स कोष से दिया जाएगा और उसके स्कूल यूनिफॉर्म, किताब एवं कॉपियों के खर्च का भी भुगतान किया जाएगा.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.