Translate

SHEIKHPURA BREAKING (शर्मनाक): कोचिंग संचालक ने ट्यूशन पढ़ने आई आठवीं की छात्रा को किया अगवा।

SHEIKHPURA BREAKING (शर्मनाक): कोचिंग संचालक ने ट्यूशन पढ़ने आई आठवीं की छात्रा को किया अगवा।


रिपोर्ट:- सोनू कुमार (शेखपुरा)


 जिले में एक कोचिंग संचालक के द्वारा अपने यहां ट्यूशन पढ़ने आई आठवीं की छात्रा को अगवा किए जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में अगवा की गई छात्रा के मां के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दर्ज कराई गई प्राथमिकी में ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा के लौट के नहीं आने और उसके शिक्षक के द्वारा अगवा किए जाने का आरोप लगाया गया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.


इस संबंध में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में अगवा की गई छात्रा की मां ने आरोप लगाया है कि सदर प्रखंड के डिहरी गांव निवासी विपिन कुमार के यहां ट्यूशन पढ़ने गई उसकी 14 वर्षीय पुत्री को उसके शिक्षक ने अगवा कर लिया है. 8 मई को शिक्षक के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. जब पुत्री लौटकर नहीं आई तो काफी खोजबीन किया गया. परंतु इसका पता नहीं चला. बाद में गांव वालों के द्वारा शिक्षक के द्वारा अगवा किए जाने की बात कही गई. लोक लाज के भय से इसमें पुलिस में लेट से सूचना दी जा रही है. बताया जाता है कि शिक्षक के द्वारा शादी की नियत से छात्रा को अगवा किया गया है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.