Translate

समस्तीपुर: ताजपुर एसबीआई बैंक में हुई पौने आठ लाख रुपया की लूट।

समस्तीपुर: ताजपुर एसबीआई बैंक में हुई पौने आठ लाख रुपया की लूट।



समस्तीपुर में एक बार फिर अपराधियों ने दिनदहाड़े स्टेट बैंक की ताजपुर शाखा में घुसकर पौने 8 लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिसिया व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी है।जानकारी के मुताबिक शाखा खुलने के कुछ देर बाद ही छह की संख्या में हथियारबंद अपराधी ग्राहक के रूप में बैंक में घुसे और अचानक पिस्टल निकाल कर बैंक में मौजूद सुरक्षा गार्ड, कर्मचारी और ग्राहक को गन पॉइंट पर लेकर करीब पौने 8 लाख रुपए लूट कर चलता बना।अपराधियो ने जाते समय बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की है परंतु घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी के सीडीआर से फुटेज को रिकवर करने की कोशिश कर रही है।दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से बैंक कर्मी के साथ आसपास के लोग भी दहशत में है।सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार पुलिस बल के साथ बैंक में पहुंचकर कर्मियों से पूछताछ कर मामले की पड़ताल में लगे हुए है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.