Translate

बिहार : अजीबोगरीब घटना, पुलिस कस्टडी से भाग नाले में कूदा चोर, अब JCB से पूरे शहर का नाला खोद रही पुलिस।

बिहार : अजीबोगरीब घटना, पुलिस कस्टडी से भाग नाले में कूदा चोर, अब JCB से पूरे शहर का नाला खोद रही पुलिस



बिहार के अररिया जिले में अभी चोर-सिपाही का खेल चल रहा है। पुलिस कस्टडी में कोर्ट जा रहा कैदी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया है। उसे ढूंढने की कोशिश में पुलिस ने पूरे शहर का नाला खोद दिया है। फिर भी चोर अभी तक मिल नहीं पाया है। अब आप सोच रहे होंगे चोर को ढूंढने के लिए पुलिस नालों को क्यों खोद रही है।


दरअसल हुआ यह कि पुलिस कस्टडी से भाग रहे चोर का पुलिस पीछा कर रही थी। खुद को बचाने के लिए चोर को कोई उपाय नहीं सूझा तो वह नाले में ही घुस गया। अब नाले की कनेक्टिविटी पूरे शहर में है। चांदनी चौक से शुरू नाला काली मंदिर चौक होते हुए बाबाजी कुटिया के पास जाकर परमार नदी में गिरता है। इतने बड़े एरिया में चोर कहां घुस गया, यह पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है।


नाले में मिले चोर के पैरों के ताजा निशान


चूंकि मामला कैदी की कोर्ट में पेशी से जुड़ा है, इसलिए पुलिस के और हाथ-पांव फूल रहे हैं। जब तक चोर मिल नहीं जाए, लगता है पुलिस शहर के पूरे नाले को खोद देगी। DSP पुष्कर कुमार ने बताया कि नाला खोदने पर ताजा पैर के निशान मिले हैं, इसलिए नालों को खोदकर चोर को तलाशा जा रहा है।


मोटरसाइकिल चोरी मामले में पकड़ाया था


थाना के निकट से पिछले सप्ताह हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में चोर को गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को उसे नगर थाना से कोर्ट भेजा जा रहा था। गिरफ्तार चोर नगर थाना पक्षेत्र के ही खरैया बस्ती का रहने वाला शहंशाह बताया जा रहा है। भागने के क्रम में पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो वह एक नाला में प्रवेश कर गया। नाला में प्रवेश करते नदी किनारे टहल रहे कुछ लड़कों ने उसे देखा। इस सूचना पर DSP पुष्कर कुमार, SHO सुनील कुमार सहित पुलिस बल चोर को ढूंढने में पसीना बहा रहे हैं, अब तक चोर को पुलिस को नहीं खोज पाई है।


खबर लिखे जाने तक कैदी का कोई पता नहीं चल पाया है. बाइक चोरी के आरोप में उसे सोमवार की शाम को गिरफ्तार किया गया था.

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.