बेगूसराय: दोस्ती हुई कलंकित, दोस्त ने की दोस्त की हत्या।
कोरोना संकट के बीच सोमवार को बिहार में फिर बड़ी वारदात हो गई. ताजा मामला बेगूसराय जिले का है. बेगूसराय में दोस्त ने ही दोस्त को मार डाला. मृतक की पहचान सुष्मित के रूप में हुई है. मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. मामले की छानबीन की जा रही है,
मिल रही जानकारी के अनुसार, जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के चेरिया गांव में उस समय अफरातफरी मच गई, जब चेरिया गांव निवासी सुष्मित सुजान की गोली मार कर हत्या कर दी. इसके पहले सुष्मित को काफी पीटा गया था. हत्या का आरोप उसके दोस्त निशु कुमार पर लगाया गया है,
बताया जाता है कि मृतक के पिता अशोक सिंह डाक विभाग में पोस्टेड हैं. उनके पुत्र सुष्मित सुजान को उसका पड़ोसी दोस्त निशु कुमार उसे घर से बुलाकर ले गया था. इसके बाद निशु ने सुष्मित की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देकर आरोपी दोस्त फरार हो गया है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. पुलिस के अनुसार, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


