Translate

Begusarai, Nawkothi:-डिपो में चोरी की घटना, मामला हुआ दर्ज।

Begusarai, Nawkothi:-डिपो में चोरी की घटना, मामला हुआ दर्ज।



बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र अन्तर्गत हसनपुर बागर स्थित बालू सिमेंट सहित गृह निर्माण में उपयोग होने वाले विभिन्न सामग्री के खुदरा विक्रेता अमित ट्रेडर्स के दुकान से पिछले तीन दिनों के अन्दर दो बार चोरी की घटना हुई है।चोरों के द्वारा मध्य रात्रि में घटना को अंजाम दिया है।दुकान के मालिक अमित कुमार ने इसकी लिखित शिकायत नावकोठी थाना में दी है। उसने बताया कि 18 मई की रात अज्ञात चोरों के द्वारा उसके दुकान के बाहर रखा सिमेंट एस्बेस्टस के बारह फीट के 80 पीस की चोरी कर ली। फिर दुवारा 21 मई की रात में 12फीट के सिमेंट एस्बेस्टस के 25पीस तथा 10फीट के सिमेंट एस्बेस्टस के 10 पीस तथा 6फीट के 20 पीस सिमेंट एस्बेस्टस की चोरी चोरों के द्वारा किया गया है। चोरी किया गया सामग्री का मूल्य लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये बताया है।नावकोठी थानाध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी मो फखरे आलम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन किया।चोरी की घटना का कांड दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.