Muzaffarpur: जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण, वैभव मिश्रा का संकल्प कोरोना काल के कोई परिवार न रहें भूखा।
कोरोना काल मे निर्धन असहायों की मदद के लिए फिर से समाजसेवी वैभव मिश्रा आगे आए है। जरूरतमंदों की आर्थिक स्थिति को देखते हुऐ मुज़फ़्फ़रपुर में वैभव मिश्रा ने अपने निजी कोष से निर्धन मजदूरों, रिक्शा चालको, ठेला चालको को प्रति व्यक्ति 5kg चावल, 05 kg गेहुँ, 500 ग्राम सरसो तेल, 1 kg नमक, 2.5kg आलु , 01 साबुन इत्यादी समानों का वितरण लगभग 240 देहाड़ी मजदूरों के बीच नगर के विभिन्न क्षेत्रों मे किया।
वहीं वैभव मिश्रा ने बताया कि लॉकडाउन मे देहाड़ी मजदूरों की खराब स्थिति देखकर रहा नहीं गया इसलिए बिहार सरकार द्वारा लॉकडाउन मे जारी किए गए निर्देशों का पालन करते हुऐ अपने नीजी कोष से यथासंभव लगातार सहयोग कर रहा हूँ। मेरे बगल मे कोइ भुखा सोए और मै अन्न ग्रहण करुं यह मेरे हृदय को पसंद नहीं है इसलिए मुजफ्फरपुर शहर के दर्जनों युवासाथीयों के सहयोग से इतने व्यापक स्तर पर हम लगभग हर निर्धन परिवार के थाली मे हमारे द्वारा दिया गया अन्न भोजन स्वरुप मे देने को प्रयासरत है। लगभग 20 दिनों से हम छोटे स्तर पर लोगों की मदद करते आ रहे थे परंतु परिस्थितियों को देखते हुऐ समय के साथ हम अब बड़े स्तर पर अधिक से अधिक जरुरतमंद निर्धन लोगों तक मदद पहुंचाने का कार्य कर रहे है और जबतक स्थिति समान्य नहीं हो जाती तबतक हम प्रयास करेंगे की प्रतिदिन समाजहित मे मुलभूत समाग्रीयों का वितरण होता रहें ताकि कोइ परिवार भुखा ना सोए। इस मौके पर मुख्य रुप से युवा नेता साकेत शुभम, अक्कु स्वरुप, सुरजीत गुप्ता, कौशल पासवान, बिहार दस्तक के संपादक लोकेश पुष्कर, अंकित श्रिवास्तव, माजिद खान सहित सैकड़ों टीम के सदस्य मौजूद रहे ।।



