Translate

Begusarai breaking:- बेगूसराय में जलसंसाधन मंत्रालय द्वारा सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिह के निवेदन पर 25 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बाढ,कटाव निरोघात्मक कार्य शुरु कराया ।

Begusarai breaking:- बेगूसराय में जलसंसाधन मंत्रालय द्वारा सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिह के निवेदन पर 25 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बाढ,कटाव निरोघात्मक कार्य शुरु कराया ।



केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी ने जलसंसाधन मंत्री संजय झा को घन्यवाद देते हुए कहा कि बेगूसराय के लिए जब भी आवश्यकता हुई जलसंसाधन मंत्रालय ने राशि स्वीकृत कर कार्य किया है।



बेगूसराय जिले में बाढ़ के समय  की स्थिति और उसके निरोधात्मक कार्य को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा को पिछले दिनों पत्र लिखकर निरोधात्मक कार्य शुरू करने का निवेदन किया था। इसी के आलोक में 25 करोड़ 40 लाख की लागत से पांच जगहों पर निरोधात्मक कार्य शुरू कराए गए हैं । नावकोठी प्रखंड में पहसारा महेशवाड़ा के समीप 10 करोड़ 11 लाख की लागत से बांधों के मजबूती करण का कार्य चलाया जा रहा है इसी प्रकार बखरी के चमराही में चार करोड़ 54लाख, सिमरिया घाट, रूप नगर में चार करोड़ 95 लाख,तेघड़ा प्रखंड के भगवानपुर चक्की में दो करोड़ 67 लाख एवं बखरी के सुहागी में 3 करोड़ 13 लाख की लागत से बांधों पर निरोधात्मक कार्य चल रहा है।

 इस प्रकार जल संसाधन विभाग के द्वारा 25 करोड़ 40 लाख की लागत से बांधों को मजबूत करने का काम बेगूसराय में हो रहा है।

 इसके पूर्व भी मधुरापुर निपनिया,छितनौर,चाक और और बलिया दियारा के इलाकों में जल संसाधन विभाग द्वारा करीब 104 करोड़ की लागत से गंगा नदी के बगल वाले इलाकों में कटाव एवं निरोधात्मक कार्य किए गए थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.