Music Video " Gaheraiya " YouTube पर किया गया रिलीज

Music Video " Gaheraiya " YouTube पर किया गया रिलीज



Mumbai :


रोमांटिक लव म्यूजिक वीडियो " गहराईयां " यूट्यूब पर रिलीज किया गया। यह एक रोमांस से भरपूर म्यूजिक वीडियो हैं।जो खास कर युवाओं को आकर्षित करेगी।लवर्स जिन्हें रोमांस पसंद हैं और रोमांटिक गानों के दीवाने हैं।उनके लिए यह म्यूजिक वीडियो हैं।वे एक बार इसे जरूर सुने।जिसके बाद बार - बार सुनने का मन करने लगा।

म्यूजिक वीडियो का निर्माण कॉन्सेप्ट के साथ फिल्माया गया हैं।जिसमें एक कहानी को गाने में दिखाने की कोशिश की गई हैं।जो आम तौर पर एक लवर्स के लाइफ को रिलेट करती हैं।वीडियो जितना आकर्षक हैं, म्यूजिक उतना ही कर्णप्रिय और मधुर हैं।उम्मीद हैं श्रोताओं और दर्शकों को यह म्यूजिक वीडियो जरूर पसंद आयेगा।

इस म्यूजिक वीडियो में मोहित सिंह एवं पूजा दत्ता रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी।वहीं अंकित सिन्हा की आवाज श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर देगी।गीत के बोल हिरेन संगर ने लिखे हैं और इस वीडियो का निर्देशन भी किया हैं।इसके निर्माता मनीष शाह हैं, जिन्होंने कई म्यूजिक वीडियो का निर्माण किया।जो एक से बढ़कर एक हैं और वे सभी सुपरहिट गाने म्यूजिक सीरीज यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध हैं।जहां दर्शक भरपूर मनोरंजन कर सकते हैं।

YouTube link नीचे दिया गया है।

https://youtu.be/BZ6ntXCaCMs?si=F8m9JXXjqJyamU5W

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.