गिरिराज सिंह ने विजय सिन्हा को दी शुभकामनाएं, कहा — जनसेवा और विकास के प्रति आपका समर्पण प्रेरणादायी।

गिरिराज सिंह ने विजय सिन्हा को दी शुभकामनाएं, कहा — जनसेवा और विकास के प्रति आपका समर्पण प्रेरणादायी


Bihar Election 2025


लखीसराय




बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच लखीसराय से लगातार छठी बार नामांकन करने पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।


गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा —


लखीसराय से लगातार छठी बार नामांकन करने पर श्री VijayKrSinha जी को हार्दिक शुभकामनाएं।

जनसेवा के प्रति आपका समर्पण, विकास के प्रति आपका दृष्टिकोण और जनता के बीच अटूट विश्वास सचमुच प्रेरणादायी है।

आपके नेतृत्व में लखीसराय निरंतर विकास और जनकल्याण के पथ पर आगे बढ़े, यही शुभकामना है।


गिरिराज सिंह के इस संदेश को भाजपा समर्थक बड़ी संख्या में साझा कर रहे हैं। बता दें कि विजय सिन्हा लखीसराय सीट से एनडीए के प्रमुख उम्मीदवार हैं और यह उनका लगातार छठा नामांकन है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.