संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर ममता कार्यकर्ता ने आठ सूत्री मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन सभा
ममता कार्यकर्ता को न्यूनतम मजदूरी भी नसीब नहीं, जायज मांग जल्द पूरा करें सरकार - किरण देव यादव
ममता कार्यकर्ता जच्चा बच्चा के सुरक्षित जन्म दर एवं स्वास्थ्य विभाग का है मेरुदंड - मधुबाला
साहेबपुर कमाल। बिहार राज्य ममता कार्यकर्ता संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहेबपुर कमाल के समक्ष ममता कार्यकर्ता के द्वारा धरना प्रदर्शन सभा किया गया।
उक्त आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश संरक्षक किरण देव यादव ने किया।
श्री यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ममता कार्यकर्ता को सरकारी सेवा घोषित कर 26000 रुपए मासिक मानदेय निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि आज ममता कार्यकर्ता को एक जच्चा बच्चा के जन्म होने पर मात्र ₹300 मिलती है जो सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी भी नहीं है। ममता कार्यकर्ता के बच्चों का भरण पोषण शिक्षा स्वास्थ्य दवा कैसे संभव होगा ?
श्री यादव ने ममता कार्यकर्ता को कार्य अवधि में मृत्यु होने पर 10 लख रुपए मुआवजा देने, अनुकंपा का लाभ देकर आश्रितों को नौकरी देने, आकस्मिक अवकाश मातृत्व अवकाश विशेष अवकाश देने, ड्रेस किट बैग देने, ट्रेनिंग देने, सुरक्षा सम्मान सुविधा देने आदि मांग सरकार से किया।
महिला विकास सेवा संस्थान के संरक्षक मधुबाला ने ममता कार्यकर्ता के आंदोलन को पुरजोर समर्थन किया।
धरना में रेखा कुमारी, किरण देवी , मनीषा देवी, इंदु कुमारी, बेला कुमारी, शांति कुमारी रेखा देवी , इंदु देवी, ममता कुमारी, अहिल्या कुमारी, गायत्री कुमारी, बबीता देवी ने ममता कार्यकर्ता के आठ सूत्री मांगों को सहानुभूति पूर्वक विचार कर जल्द मांग पूरा करने का सरकार से मांग किया।


