श्री श्री 108 श्री रामधूनी महा यज्ञ का किया गया आयोजन, 108 कन्याओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा।
हरे कृष्ण, हरे राम, जय माता दी, के जयघोष से वातावरण गूंजायमान
रामधुनी एवं हवन यज्ञ से होता है मानव कल्याण, शांति, सद्भाव व स्वच्छ वातावरण - किरण देव यादव
रामधुनी हवन यज्ञ के आयोजन हेतु बधाई शुभकामनाएं - नवीन कुमार
अलौली। श्री श्री 108 श्री रामधुनी महायज्ञ का आयोजन किया गया, इससे पूर्व 108 कन्याओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई, जिसे बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया, जो नगर भ्रमण करते हुए विभिन्न मार्ग होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचा।
तत्पश्चात महायज्ञ का विधिवत फीता काटकर, हवन कर, एवं दीप प्रज्वलित कर प्रमुख नवीन कुमार एवं सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख नवीन कुमार ने कार्यक्रम की बधाई शुभकामनाएं देते हुए साधुवाद दिया, वहीं पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष समाजसेवी किरण देव यादव ने कहा कि रामधुनी यज्ञ हवन से समाज एवं मानव का कल्याण होता है, समाज में आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव उत्पन्न होता है तथा प्रदूषण मुक्त श्रद्धा आस्था युक्त समाज का निर्माण होता है।
उक्त कार्यक्रम में राकेश यादव, केडी सिंह, श्री लाल यादव, शिक्षक राजकिशोर राम, शिक्षक भारतेंदु कुमार, दानवीर यादव, राजकुमार, रामदेव यादव, सरिता कुमारी, ब्रजेश कुमार, राजेश यादव, दिलखुश कुमार, राजा कुमार, आदि ने भाग लिया।


