विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बनने पर रणधीर जायसवाल को कलवार सेवक समाज के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बनने पर रणधीर जायसवाल को कलवार सेवक समाज के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं 



मुजफ्फरपुर निवासी हैं 1998 बैच के आईएफएस अधिकारी रणधीर कुमार जायसवाल 


Indu Prabha 


खगड़िया (बिहार)। कलवार सेवक समाज के फाउंडर चेयरमैन डॉक्टर अरविन्द कुमार वर्मा ने मुजफ्फरपुर निवासी रणधीर कुमार जायसवाल, आईएफएस को विदेश मंत्रालय मंत्रालय का प्रवक्ता बनाए जाने पर उन्हें समाज की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। आगे डॉ वर्मा ने कहा भारतीय विदेश सेवा 1998 बैच के अधिकारी रणधीर कुमार जायसवाल ने अब तक कई देशों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। भारत की विदेश नीति के लिए संयुक्त सचिव के रूप में इन्हें राष्ट्रपति की सेवा के लिए भी नियुक्त किया गया था। कलवार सेवक समाज को ऐसी विभूति पर काफी गर्व है और इनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर इनसे सीख लेने की भी आवश्यकता है। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में मास्टर डिग्री प्राप्त की। विभिन्न जलवायु परिवर्तन सम्मेलनों में भारत के प्रतिनिधिमंडल का भी हिस्सा रहे हैं और 2012 ईस्वी में ब्राजील में आयोजित आर आई ओ सम्मेलन में जी77 देश में प्रमुख वार्ताकार भी थे। आगे डॉ वर्मा ने कहा विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता बनने के पूर्व रणधीर जायसवाल न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत के रूप में कार्यरत थे और आधिकारिक तौर पर विगत 26 नवंबर 2023 को न्यूयॉर्क में अपना कार्यकाल समाप्त किया था। रणधीर जायसवाल की पत्नी आभा जायसवाल एवं दो पुत्रियां हैं। डॉ वर्मा ने रणधीर जायसवाल एवं उनके पूरे परिवार को कलवार सेवक समाज की तरफ से नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.