जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर डॉक्टर लक्ष्मण यादव का 9 जनवरी को खगड़िया आगमन पर तैयारी जोरों पर

शिक्षा शिक्षार्थी शिक्षक बचाओ, संविधान लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ, विषयक ज्वलंत मुद्दे पर किया जाएगा गंभीर चर्चा - किरण देव यादव

खगड़िया में प्रोफेसर डॉक्टर लक्ष्मण यादव का किया जाएगा भव्य स्वागत - रोशन कुमार

खगड़िया। कोशी कॉलेज के परिसर में खगड़िया जिले के छात्र युवा, शिक्षक, बुद्धिजीवियों प्रबुद्धजनों, सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं, अंवेदकरवादियों का संयुक्त बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता छात्र नेता रौशन कुमार ने किया।

बैठक में बैठक में सावित्रीबाई फुले के जयंती पर कोटि-कोटि नमन व श्रद्धा पूर्वक याद किया गया। तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए समाजसेवी किरण देव यादव ने कहा कि दिल्ली जेएनयू के प्रोफेसर डॉ लक्ष्मण यादव 9 जनवरी 2024 को 11 बजे दिन में कोशी कालेज खगड़िया के मैदान में महतीं सभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि " शिक्षा शिक्षार्थी शिक्षक बचाओ, संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ " विषयक देश की समकालीन ज्वलंत मुद्दों पर प्रोफेसर डॉ लक्ष्मण यादव का विस्तृत गंभीर प्रबोधन होगा। देश की दिशा दशा विकल्प पर खुला बहस किया जाएगा। 

कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ संजय मांझी, समाजसेवी मनोहर यादव, सहित रिसर्च स्कॉलर्स, छात्र नौजवान, मजदूर किसान, प्रबुद्धजन, अंबेडकरवादी आदि विचारधारा से जुड़े सामाजिक न्याय को लेकर संघर्षरत प्रगतिशील सोच के हजारों समर्थक भाग लेंगे।

श्री यादव ने अधिकाधिक संख्या में फरकिया खगड़िया वासियों से भाग लेने का अपील किया।

उन्होंने बताया कि इसकी लिखित सूचना जिला प्रशासन व कालेज प्रशासन को विधि व्यवस्था के मद्देनजर दे दी गई है। कार्यक्रम की सफलता हेतु इसकी तैयारी जोरों पर है। 

बैठक में पर्चा पोस्टर बैनर तरणोद्वार, आकर्षक गेट व मंच निर्माण करने का निर्णय लिया गया।

अध्यक्षीय संबोधन में छात्र नेता रोशन कुमार ने कहा कि प्रोफेसर डॉक्टर लक्ष्मण यादव का खगड़िया में भव्य स्वागत किया जाएगा।

प्रोफेसर डॉ संजय मांझी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले सच्चे अर्थों में प्रथम महिला शिक्षक एवं शिक्षा की देवी, सामाजिक जागृति की प्रेरणा स्रोत थी। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराये। के पूर्व प्रोफेसर डॉक्टर लक्ष्मण यादव का 9 जनवरी को खगड़िया आगमन पर तैयारी जोरों पर

शिक्षा शिक्षार्थी शिक्षक बचाओ, संविधान लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ, विषयक ज्वलंत मुद्दे पर किया जाएगा गंभीर चर्चा -  किरण देव यादव

खगड़िया में प्रोफेसर डॉक्टर लक्ष्मण यादव का किया जाएगा भव्य स्वागत - रोशन कुमार

खगड़िया। कोशी कॉलेज के परिसर में खगड़िया जिले के छात्र युवा, शिक्षक, बुद्धिजीवियों प्रबुद्धजनों, सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं, अंवेदकरवादियों का संयुक्त बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता छात्र नेता रौशन कुमार ने किया।
बैठक में बैठक में सावित्रीबाई फुले के जयंती पर कोटि-कोटि नमन व  श्रद्धा पूर्वक याद किया गया। तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजसेवी किरण देव यादव ने कहा कि दिल्ली जेएनयू के प्रोफेसर डॉ लक्ष्मण यादव 9 जनवरी 2024 को 11 बजे दिन में कोशी कालेज खगड़िया के मैदान में महतीं सभा को संबोधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि " शिक्षा शिक्षार्थी शिक्षक बचाओ, संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ " विषयक देश की समकालीन ज्वलंत मुद्दों पर प्रोफेसर डॉ लक्ष्मण यादव का विस्तृत गंभीर प्रबोधन होगा। देश की दिशा दशा विकल्प पर खुला बहस किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ संजय मांझी, समाजसेवी मनोहर यादव, सहित रिसर्च स्कॉलर्स, छात्र नौजवान, मजदूर किसान, प्रबुद्धजन, अंबेडकरवादी आदि विचारधारा से जुड़े सामाजिक न्याय को लेकर संघर्षरत प्रगतिशील सोच के हजारों समर्थक भाग लेंगे।
श्री यादव ने अधिकाधिक संख्या में फरकिया खगड़िया वासियों से भाग लेने का अपील किया।
उन्होंने बताया कि इसकी लिखित सूचना जिला प्रशासन व कालेज प्रशासन को विधि व्यवस्था के मद्देनजर दे दी गई है। कार्यक्रम की सफलता हेतु इसकी तैयारी जोरों पर है।
बैठक में पर्चा पोस्टर बैनर तरणोद्वार, आकर्षक गेट व मंच निर्माण करने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्षीय संबोधन में छात्र नेता रोशन कुमार ने कहा कि प्रोफेसर डॉक्टर लक्ष्मण यादव का खगड़िया में भव्य स्वागत किया जाएगा।
प्रोफेसर डॉ संजय मांझी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले सच्चे अर्थों में प्रथम महिला शिक्षक एवं शिक्षा की देवी, सामाजिक जागृति की प्रेरणा स्रोत थी। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.