Khagaria:- ममता कार्यकर्ताओं ने सिविल सर्जन के समक्ष राज्यव्यापी आंदोलन के तहत किया धरना प्रदर्शन सभा
ममता कार्यकर्ता को सरकारी सेवक की घोषणा, न्यूनतम मजदूरी के तहत 10 हजार रुपए मानदेय निर्धारित करें सरकार - किरण देव यादव
ममता कार्यकर्ता भुखमरी के कगार पर, बच्चे हो रहे हैं कुपोषण के शिकार, शिक्षा से दूर, न्यूनतम मजदूरी मयस्सर नहीं
बिहार राज्य ममता कार्यकर्ता संघ सीटू के राजव्यापी आह्वान पर सिविल सर्जन खगड़िया के समक्ष 10 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन सभा किया गया, इससे पूर्व सदर अस्पताल में एकत्रित होकर जुलूस निकालकर मुख्य मार्गो से होते हुए सीएस कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया, जिसका नेतृत्व प्रदेश संरक्षक किरण देव यादव ने किया।
प्रदर्शन में सैकड़ो की संख्या में ममता कार्यकर्ताओं ने अपने मांगों के बाबत गगनभेदी नारे लगाए।
सभा को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश संरक्षक किरण देव यादव ने कहा कि ममता कार्यकर्ताओं को सरकारी सेवक घोषित किया जाए एवं न्यूनतम मजदूरी के तहत ₹26000 मानदेय निर्धारित किया जाए।
श्री यादव ने कहा कि ममता कार्यकर्ता का बहाली सुरक्षित एवं स्वच्छता पूर्वक प्रसव करने हेतु 2008 में बहाली की गई, किंतु आज तक शासन प्रशासन द्वारा ड्रेस तक नहीं दी गई है। 8 घंटे की एक शिफ्ट में अधिकतम 10 एवं निम्नतम तीन ममता समूहों को एक प्रसव होने पर मात्र ₹300 दी जाती है, जिससे लगभग ₹30 से ₹100 मात्र एक ममता को हिस्सा मिलता है। वह भी 6 महीने से लेकर 1 वर्ष तक लंबित रहता है। आसमान छूती महंगाई में आज दो वक्त की रोटी जुटा पाने में ममता कार्यकर्ता असमर्थ है। भुगतान करने के नाम पर अवैध राशि वसूली की जाती है। अलॉटमेंट नहीं रहने का बहाना एवं अब तब भुगतान करने का आश्वासन का घूंट पिलाई जाती है जिससे उनके बच्चे भुखमरी के कगार पर पहुंच चुकी है, शिक्षा से वंचित हो रहा है, कुपोषण का शिकार है। वहीं बहाली के 15 वर्ष गुजरने के बावजूद ड्रेस भी नहीं दिया गया है। न्यूनतम मजदूरी भी नसीब नहीं है।
श्री यादव ने ममता कार्यकर्ता को सरकारी सेवक घोषित करने, न्यूनतम मजदूरी के तहत₹ 26000 मासिक वेतन देने, 1 वर्ष में दो ड्रेस एवं मोबाइल उपलब्ध कराने, सरकारी सभी योजनाओं का लाभ देने, ममता रुम देने , अनुकंपा का लाभ देने कार्य अवधि में मृत्यु होने पर 10 लाख रुपया मुआवजा देने, सम्मान सुरक्षा सुविधा देने, भेदभाव एवं सौतेलापन करने पर रोक लगाने, जीवन बीमा करने, आदि 10 सूत्री मांग पूरा करने की मांग किया।
सभा की अध्यक्षता जयमाला देवी ने किया तथा मंच संचालन मधु देवी ने किया।
सभा में ममता देवी सरिता देवी आशा देवी मीनाक्षी देवी सिरजन देवी प्रदेश सहसंयोजक जयमाला देवी जिला संयोजक मधु कुमारी बिना गुप्ता रानी कुमारी जया कुमारी मनीषा कुमारी रुबी कुमारी जयंती देवी बिजली देवी अंजू देवी सृजन देवी पूनम कुमारी सविता देवी ममता कुमारी सरिता देवी रंजनी कुमारी प्रमिला कुमारी रीना कुमारी आशा सिंह मिंकी कुमारी इंदु देवी भारती कुमारी मनोरमा देवी रूणा देवी सीता कुमारी संजू कुमारी बबीता देवी निर्मला देवी निशु कुमारी राम सुंदरी देवी सुनीता देवी पिंकी देवी संगीता कुमारी रंजू कुमारी नविता कुमारी विभा देवी आदि ने भाग लिया।
तत्पश्चात मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री के नाम सिविल सर्जन को 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।



