जनतांत्रिक तरीके से हक हकूक अधिकार हेतु आंदोलनरत सेविका सहायिका पर लाठी पानी बरसाना घोर निंदनीय - ट्रेड यूनियन

जनतांत्रिक तरीके से हक हकूक अधिकार हेतु आंदोलनरत सेविका सहायिका पर लाठी पानी बरसाना घोर निंदनीय - ट्रेड यूनियन



अड़ियल रवैया, हठधर्मिता, संवेदनहीनता से बाज आवे सरकार - किरण देव यादव



सेविका को निलंबन करने, नोटिस धमकी देने पर लगे रोक, अन्यथा आंदोलन होगा तेज


खगड़िया। ऑल इंडिया मिशन ट्रेड यूनियन, ऐम्टू के अध्यक्ष किरण देव यादव ने पटना में आंदोलनरत आंगनबाड़ी सेविका सहायिका पर सरकार के इशारे पर व पुलिसकर्मी द्वारा पानी के बौछारें छोड़ने एवं लाठी चार्ज करने तथा निलंबित करने, निलंबन करने की नोटिस धमकी देने की घोर निंदा किया है।

श्री यादव ने कहा कि एक तरफ सरकार महिला सशक्तिकरण करने, महिलाओं को सम्मान देने, आत्मनिर्भर बनने का दंभ भरती है, वहीं दूसरे तरफ जायज मांगों को लेकर विगत 1 महीने से सेविका सहायिका हड़ताल पर है, सरकार द्वारा अड़ियल रवैये, हठधर्मिता के कारण मांग पूरा करने के बजाय लाठी एवं पानी बरसते हैं, दर्जनों सेविका को निलंबित कर दिया गया है एवं निलंबन करने की नोटिस जारी है, जिसका ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन पुरजोर विरोध करती है। 

श्री यादव ने कहा कि विगत दिनों आशा कार्यकर्ता के हड़ताल को समाप्त करने हेतु छद्म आश्वासन देकर सरकार अभी तक पत्र निर्गत नहीं की है। वहीं ममता कार्यकर्ता रसोईया कर्मी सहित अन्य कर्मी आंदोलनरत है।

श्री यादव ने कहा कि सरकार हठधर्मिता अड़ियल रवैया उपेक्षा उदासीनता सौतेला व्यवहार से बाज आवें , निलंबन प्रक्रिया पर सरकार प्रशासन जल्द विराम लगावे, निलंबन वापस ले, अन्यथा सभी कर्मी एकजुट होकर संयुक्त ट्रेड यूनियन के तहत सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फुकेंगे, जिसका जिम्मेदार सरकार होगी एवं उन्होंने कहा कि सेविका सहायिका रसोइया आशा ममता फेसिलेटर व अन्य कर्मी का जो बात करेगा, वही 2024 - 25 में केन्द्र एवं बिहार में राज करेगा।

श्री यादव ने सरकार से सेविका सहायिका रसोईया आशा ममता फेसीलेटर को सरकारी सेवक घोषित करने एवं सम्मानजनक वेतन वृद्धि करने की मांग किया। अन्यथा संविदा आधारित सभी कर्मी एक साथ सामूहिक हड़ताल करने को विवश होंगे। जिसका खामियाजा सरकार को भूगतना पड़ेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.