छठ व्रतियों के लिए 20 घाटों पर साफ सफ़ाई का कार्य 80 प्रतिशत पूरा - रणवीर कुमार, ई ओ

छठ व्रतियों के लिए 20 घाटों पर साफ सफ़ाई का कार्य 80 प्रतिशत पूरा - रणवीर कुमार, ई ओ 



सुरक्षा को लेकर घाटों पर लगाया जाएगा सीसीटीवी कैमरा 


Arvind Verma 


खगड़िया (बिहार)। नगर परिषद क्षेत्र के चिन्हित सभी 20 घाटों पर साफ सफ़ाई का कार्य जोरों पर है। लगभग 150 सफ़ाई मजदूरों से कार्य संपादित कराया जा रहा है, जिसका पर्यवेक्षण खुद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रणवीर कुमार सुबह,शाम घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। उनके संग नगर परिषद के कनीय अभियंता रौशन कुमार भी घाटों पर जा रहे हैं। ज़िला मुख्यालय के सन्हौली स्थित डॉ राजेन्द्र सरोवर को मॉडल घाट के रूप में विकसित किया जा रहा है। एक विशेष भेंट में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रणवीर कुमार ने मीडिया से कहा छठ व्रतियों एवं उनके परिजन को घाटों पर किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए नगर परिषद प्रतिबद्ध है। कर्मियों एवं सफ़ाई मजदूर निरंतर कार्य कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। घाटों पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था तो रहेगी ही छठ व्रतियों के लिए वस्त्र बदलने के लिए एक्सचेंज रुम भी बनाया जायेगा। छठ व्रतियों एवं उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरा भी स्थापित की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.