पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव कई जिले में हुए सम्मानित
अंगवस्त्र, न्याय प्रतीक चिन्ह, न्याय पगड़ी, बुके, मोमेंटो, डायरी कलम, पुष्पमाला से परंपरागत तरीके से किया गया सम्मानित
बधाइयां का लगा तांता, किया हर्ष व्यक्त, समाजसेवियों ने दी वधाई
न्याय यात्रा 1 नवंबर को पहुंचेगी खगड़िया, की जाएगी भव्य स्वागत, ऐतिहासिक सफलता तैयारी हेतु 15 अक्टूबर को होगी जिला कमेटी की बैठक - किरण देव यादव
अलौली खगड़िया।
बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव को न्याय यात्रा के क्रम में भव्य स्वागत विभिन्न दर्जन भर जिलों में अंगवस्त्र, पुष्पमाला, मोमेंटो, न्याय पगड़ी, बुके, डायरी कलम से सम्मानित किया गया।
न्याय यात्रा टीम में प्रदेश अध्यक्ष अमोद निराला, उपाध्यक्ष किरण देव यादव, वशिष्ठ निषाद, महासचिव सुनील तिवारी, प्रदेश संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर, संगठन प्रभारी नागेश्वर सिंह आदि को समस्तीपुर मुजफ्फरपुर गोपालगंज सिवान एकमा छपरा वैशाली हाजीपुर परसा सराय मधुबनी आदि दर्जनों जिला व स्थलों पर हजारों पंच सरपंच के द्वारा अंगवस्त्र, पुष्पमाला, बुके, न्याय पगड़ी, डायरी कलम, मोमेंटो से सम्मानित किया गया तथा परंपरागत तरीके से भव्य स्वागत, पुरजोर समर्थन, ऐतिहासिक सहभागिता के साथ पंच सरपंचों के द्वारा उत्साह पूर्वक हर्षोल्लास के साथ हार्दिक स्वागत क्रांतिकारी अभिनंदन किया गया।
पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगड़िया जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी जिलों के सम्मानित अध्यक्ष, जिला कमेटी, सभी पंच सरपंच को हार्दिक साधुवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।
श्री यादव ने कहा कि प्रथम चरण के 12 जिला में पश्चिम चंपारण के भितिहरवा के गांधी आश्रम से निकली न्याय यात्रा न्यायकर्ता के साथ हो रही अन्याय, सौतेला व्यवहार, अनदेखी, उपेक्षा के खिलाफ तथा ग्राम कचहरी को सशक्त करना एवं गांधी जी के सपना ग्राम स्वराज को धरातल पर उतारकर पंचायती व्यवस्था को सुदृढ़ करना मुख्य उद्देश्य है। तथा 11 सूत्री मांग सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अधिकार दिलाने को लेकर है। श्री यादव ने कहा कि यह न्याययात्रा पंचायती राज व्यवस्था, ग्राम कचहरी, व पंच परमेश्वर के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
श्री यादव ने कहा कि द्वितीय चरण 21 अक्टूबर को नवादा से प्रारंभ होगी तथा तृतीय चरण 26 अक्टूबर को सुपौल से प्रारंभ होगी, वहीं खगड़िया जिला में 1 नवंबर को न्याय रथ यात्रा पहुंचेगी। जिसकी तैयारी एवं ऐतिहासिक सफलता हेतु 15 अक्टूबर को 11:00 बजे दिन में यशवंत होटल सभागार रेलवे जंक्शन चौक खगड़िया में होगी।
श्री यादव ने जिला कमेटी के सभी सदस्य, सभी प्रखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, सांगठनिक पदाधिकारी को भाग लेने का अपील किया।
इधर, जिले के दर्जनों सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता अधिवक्ता डॉक्टर कमल किशोर यादव उमेश ठाकुर मधुबाला मधुबाला चंद्रहास यादव मुरली कुमार मनोज कुमार मोहम्मद सोहेल कुलदीप सिंह बंटी देवी रंजू देवी राजेंद्र यादव गौतम गुप्ता अमरीश यादव प्रफुल्ल चंद्र घोष आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया, कहा कि पंच सरपंच का मेहनत रंग लाएगी।


