सरपंच संघ के द्वारा निकली न्याय रथ यात्रा का किया गया भव्य स्वागत

सरपंच संघ के द्वारा निकली न्याय रथ यात्रा का किया गया भव्य स्वागत 



अंगवस्त्र पुष्माला से किया गया सम्मानित, मांगों के बाबत लगे गगनभेदी 


ग्रामीण मजिस्ट्रेट न्यायकर्ता के साथ अन्याय कर रही है सरकार - अमोद निराला

गांधीगिरी आंदोलन से मांगे पूरी नहीं होने पर करो या मरो नारों को किया जाएगा बुलंद - किरण देव यादव

 ग्राम कचहरी के गाइडलाइन पंचायती राज नियमावली को धरातल पर उतारे सरकार - पुष्पेंद्र ठाकुर

हमारी मांगे पूरी हो - चाहे जो मजबूरी हो, लड़ेंगे जीतेंगे - वशिष्ठ सुनील


एकमा । बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ एकमा के बैनर तले न्याय यात्रा का रुद्रा मैरिज हॉल में भव्य स्वागत किया गया।

सम्मेलन में आगत अतिथि को अंगवस्त्र पुष्पमाला से सम्मानित किया गया।

न्याय यात्रा सम्मेलन सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सशील सिंह एवं मंच संचालन राजेश गिरी ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने कहा कि 11 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम कचहरी को सशक्त करने हेतु न्याय यात्रा का पूरे बिहार में ऐतिहासिक स्वागत समर्थन मिल रहा है, आप सब धन्यवाद के पात्र हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने ओजस्वी संबोधन में कहा कि अब तक गांधी जी तरीके से आंदोलन चल रहा है यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो भगत सिंह के रास्ते इंकलाब जिंदाबाद एवं गांधी जी के करो या मरो नारों को बुलंद किया जाएगा। श्री यादव ने "अब आंदोलन जीत लेंगे लोग हमारे ग्राम कचहरी के, लड़ेंगे जीतेंगे, अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है, नारों को बुलंद किया।

संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर ने कहा कि सरकार ग्राम कचहरी के गाइडलाइन, पंचायती राज अधिनियम एवं गांधी जी के सपनों को धरातल पर उतारे।

महासचिव सुनील तिवारी ने कहा कि हम सभी सम्मानित पंच उपसरपंच सरपंच एकजुटता के बल पर सरकार को  झुका के रहेंगे।

आईटी सेल उपाध्यक्ष वशिष्ठ निषाद ने कहा कि हमारी मांगे पूरी करो, चाहे जो मजबूरी हो। संघर्ष के बल पर ही सफलता मिलेगी।

अध्यक्ष संबोधन में प्रखंड अध्यक्ष सुशील सिंह ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।

सारन जिला अध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह, एकमा विकास कुमार धीरज अभिषेक नागेश्वर मनोरंजन बाबू भागवत राम अरविंद बलिराम राजभर सिंह सिंह अजय रविंद्र उमर अंसारी आदि ने चट्टानी एकता का परिचय देते हुए न्याय यात्रा को पुरजोर समर्थन किया एवं सरकार से जल्द मांग पूरा करने का मांग किया अन्यथा जल्द ही जुझारू आंदोलन चलाने का आह्वान किया।

न्याय यात्रा का अगुवानी सैकड़ो मोटरसाइकिल एवं चार चक्का गाड़ी से किया गया। बड़ी काफिला सपना की ओर प्रस्थान हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.