27 अक्टूबर को पंच सरपंच संघ का न्याय यात्रा रथ पहुंचेगी मधेपुरा, किया जाएगा भव्य स्वागत, न्याय यात्रा सम्मेलन सम्मान समारोह का होगा आयोजन

27 अक्टूबर को पंच सरपंच संघ का न्याय यात्रा रथ पहुंचेगी मधेपुरा, किया जाएगा भव्य स्वागत, न्याय यात्रा सम्मेलन सम्मान समारोह का होगा आयोजन



पंच सरपंच के साथ सरकार कर रही है सौतेला व्यवहार, उदासीन रवैया से बाज आए सरकार, सवा लाख पंच सरपंच देंगे इस्तीफा - किरण देव यादव


पंच सरपंचों ने हक हकूक अधिकार की लड़ाई में न्याय यात्रा को सफल करने हेतु लिया निर्णय 


मधेपुरा। पंच सरपंच संघ बिहार के बैनर तले 27 अक्टूबर को न्याय रथ यात्रा मधेपुरा पहुंचेगी, जिसका भव्य स्वागत किया जाएगा, तथा न्याय यात्रा सम्मेलन सम्मान समारोह आयोजन किया जाएगा।

उक्त आशय की जानकारी जिला कन्वेंशन को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोशी जोन प्रभारी किरण देव यादव ने दिया। 

श्री यादव ने कहा कि सरकार पंच सरपंचों के साथ सौतेला व्यवहार अनदेखी अपेक्षा कर रही है, वाजिव मांग एवं अधिकार से वंचित किए हुए हैं, दो वर्षों से वेतन लंबित है, सम्मानजनक वेतन वृद्धि सरकार नहीं कर रही है, न्याय कर्ता के साथ सरकार अन्याय कर रही है, पंच सरपंचों को सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अन्य अधिकार देने, एमएलसी चुनाव का वोटर बनाने, ग्राम कचहरी को सर्व सुविधा संपन्न करने, न्याय पगड़ी देने के सवाल को लेकर न्याय यात्रा निकाली गई है, जो पूरे बिहार के भ्रमण के बाद 30 नवंबर को गांधी मैदान में न्याय यात्रा सम्मेलन कर राजभवन मार्च किया जाएगा एवं महामहिम राज्यपाल के समक्ष बिहार के सवा लाख पंच सरपंच सामूहिक इस्तीफा देंगे। 

पंच सरपंच संघ के संयोजक बिरेन्द्र यादव ने अध्यक्षीय संबोधन में न्याय यात्रा सम्मेलन में आधिकाधिक संख्या में जिले के सभी पंच सरपंचों से भाग लेने का अपील किया।

बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ मधेपुरा का जिला स्तरीय कन्वेंशन का आयोजन गोशाला परिसर में हुई, जिसकी अध्यक्षता वीरेंद्र यादव ने किया तथा मंच संचालन हीरा कामती ने किया। विषय प्रवेश चितरंजन सिंह ने किया तथा न्याय यात्रा सम्मेलन करने व भव्य स्वागत करने का प्रस्ताव वीरेंद्र प्रसाद ने रखा।

कन्वेंशन में न्याय यात्रा सम्मेलन गौशाला परिसर में करने, प्रशासन को लिखित सूचना देने, बैनर पर्चा पोस्टर प्रकाशित करने, सभी प्रखंड में श्रृंखलाबद्ध बैठक करने, पंच सरपंचों को अधिकाधिक भागीदारी हेतु सरपंच संपर्क अभियान चलाने, कोष संग्रह करने, कार्यक्रम स्थल पर 10 बजे दिन में पहुंचने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

कन्वेंशन में बलराम प्रसाद राजकुमार यादव अमोल कुमार आलोक सिंटू कुमार यादव अर्जुन प्रसाद यादव तपेश्वर यादव रामचंद्र प्रसाद यादव राजा झा सिंटू यादव नीलम देवी कंदूला देवी विष्णु देव मंडल राजेंद्र राम देवकी देवी सचिव संघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार न्याय मित्र संघ के निक्की कुमारी आदि ने चट्टानी एकता का परिचय देते हुए एकजुटता का इजहार किया एवं न्याय यात्रा को ऐतिहासिक सफल करने का संकल्प लिया।

हीरा कामती ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला के नेतृत्व में 27 अक्टूबर को 10 बजे स्टेशन चौक मधेपुरा न्याय यात्रा रथ पहुंचेगी।

न्याय यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव, वशिष्ठ निषाद, प्रदेश संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर, महासचिव सुनील तिवारी आदि 11 सदस्यीय टीम को भव्य स्वागत किया जाएगा।

न्याय यात्रा के टीम द्वारा कर्पूरी ठाकुर, सुभाष चंद्र बोस, बीपी मंडल, गांधी जी, भूपेंद्र नारायण मंडल के प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी जाएंगी ।

कन्वेंशन में 15 सदस्यीय जिला संयोजन समिति का गठन किया गया जिसमें बिरेंद्र यादव, चितरंजन सिंह हीरा कामती रामचंद्र यादव राजा बाबू बलराम यादव संजय कुमार विष्णु देव मंडल राजेंद्र राम देवकी देवी नीलम देवी रंजीता देवी सिंटू यादव को संयोजक मंडल बनाया गया। 

कन्वेंशन में धन्यवाद ज्ञापन अमोल कुमार आलोक ने किया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.