अमेरिका के शह पर इजरायल द्वारा फिलिस्तीन पर हमला- नरसंहार करने की किया घोर निंदा, आक्रोश व्यक्त
20 अक्टूबर को इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करने का लिया निर्णय
देश बचाओ, विश्व बचाओ, पत्रकारिता बचाओ, मानवता बचाओ, विश्व शांति बहाल करो, के नारों को किया बुलंद
वसुधैव कुटुंबकम के तहत मानवता को तार तार करने के बजाय युद्ध विराम, विश्व शांति बहाल हो - किरण देव यादव
खगड़िया। देश बचाओ अभियान के बैनर तले संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव के अध्यक्षता में सदर अस्पताल चौक अवस्थित कार्यालय में बैठक की गई ।
बैठक में देश बचाओ, विश्व बचाओ, मानवता बचाओ, पत्रकारिता बचाओ, विश्व शांति बहाल करो, वसुधैव कुटुंबकम नारों को बुलंद किया गया।
बैठक में इजरायल द्वारा फिलिस्तीन पर हमला करने, नरसंहार करने , स्कूल कॉलेज हॉस्पिटल शरणस्थल पर हमला कर मानवता को तार तार करने की घटना की घोर निंदा किया गया। वहीं राष्ट्रीय पत्रकार उर्मिलेश अभिसार सहित 8 पत्रकारों पर दमनात्मक कार्रवाई की घोर आलोचना किया गया तथा आक्रोश व्यक्त किया गया।
अध्यक्षीय संबोधन में देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि अमेरिका के शह पर इजरायल द्वारा फिलिस्तीन पर हमला कर नरसंहार किया जा रहा है। जबकि जी-20 की बैठक में वसुधैव कुटुंबकम के तहत विश्व शांति-समृद्धि करने का निर्णय लिया गया तो फिर हिरोशिमा नागासाकी ईरान इराक अफगानिस्तान यूक्रेन के तरह फिलिस्तीन पर हमला करना घोर निंदनीय है।
एन ए पी एम के राज्य संयोजक किरण देव यादव ने कहा कि मणिपुर 6 महीने से जल रहा है किंतु मोदी सरकार चुप्पी साधे हुए हैं किंतु फिलिस्तीन जब पलटवार कर इसराइल पर हमला किया तो मोदी सरकार ट्वीट कर इसराइल को समर्थन किया जो दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत सरकार को चाहिए कि दोनों देश से शांति सद्भाव बहाल रखने का अपील करना चाहिए और मिलबैठकर आपसी समस्या समाधान समझौता कराने की प्रयास करनी चाहिए। वहीं मोदी सरकार राष्ट्रीय पत्रकार उर्मिलेश अभिसार शर्मा सहित आठ पत्रकारों पर दमनात्मक कार्रवाई किया, जिसकी जितनी भी निंदा किया जाए, कम होगी।
श्री यादव ने वसुधैव कुटुंबकम की नारा देते हुए विश्व शांति बहाल करने, युद्ध विराम करने का अपील किया तथा संयुक्त राष्ट्र संघ से सच्चे अर्थों में विश्व शांति हेतु मजबूत पहल करने का आह्वन किया। श्री यादव ने कहा कि बुद्ध गांधी के वास्ते - शांति सत्य अहिंसा करुणा दया के रास्ते चलकर ही विश्व शांति कायम होगा।
बैठक में देश बचाओ अभियान से जुड़े आजपा राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर, किसान महासभा के संयोजक धर्मेंद्र कुमार, महिला विकास सेवा संस्थान के संरक्षक मधुबाला, मिशन सुरक्षा परिषद के प्रदेश सचिव मुरली कुमार, कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश महासचिव इशरत खातून, वैश्य समाज के नेता संजय गुप्ता, नाई समाज के बीके ठाकुर आदि ने विचार रखा।
मधुबाला ने कहा कि फिलिस्तीन में इजरायली सैनिक द्वारा महिला के साथ बलात्कार दुर्व्यवहार व बच्चों की हत्या की जा रही है।
उमेश ठाकुर ने कहा कि विश्व में शांति व्यवस्था कायम हो। हमला करना बंद करें। धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि अमेरिका एवं इजरायल का प्रोडक्ट भारत में बहिष्कार किया जाए।
मुरली कुमार ने कहा कि आम जनता को वैश्विक सवाल को लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करना चाहिए।
बैठक में 20 अक्टूबर को इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एवं भारत के प्रधानमंत्री मोदी सरकार का पुतला दहन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।


