राष्ट्रपति एवं सुप्रीम कोर्ट को पंच सरपंच संघ ने दिया साधुवाद, किया आभार व्यक्त, हर्ष व्यक्त
राष्ट्रपति एवं सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को धरातल पर उतारे केंद्र एवं राज्य सरकार - किरण देव यादव
बेलदौर खगड़िया।
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अपने ट्विटर पर ग्राम कचहरी के माध्यम से सामाजिक न्याय को सरजमीं पर उतारने के संदर्भ में पंच सरपंच की भूमिका की सराहना करने पर बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगड़िया जिलाध्यक्ष किरण देव यादव ने साधुवाद धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है तथा हर्ष व्यक्त किया।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश पंच सरपंच संघ प्रदेश कमेटी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्र एवं राज्य के पंचायती राज मंत्री को विगत दिनों त्राहिमाम मांग पत्र प्रेषित किया गया था, उसके आलोक में महामहिम राष्ट्रपति ने पंच सरपंच की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय की धारा धरातल पर उतारने से आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सामाजिक सौहार्द का संचार व स्थापित होती है, कोर्ट एवं थाना पर केस व का बोझ की ग्राफ कम होती है, इसलिए ग्राम कचहरी को सशक्त करने एवं पंच सरपंच के बुनियादी सवाल समस्या समाधान कर मांगों को पूरा करने तथा सम्मान सुरक्षा सुविधा की दिशा में मजबूत पहल करने की आशय संबंधी सलाह, केंद्र एवं राज्य सरकार को दिए।
श्री यादव ने कहा कि वहीं दूसरे तरफ सुप्रीम कोर्ट के द्वारा ग्राम कचहरी व पंच परमेश्वर द्वारा पंचायती व्यवस्था में किए गए केस निष्पादन के सर्वे रिपोर्ट पर कहा गया कि ग्राम कचहरी द्वारा एक लाख वादों में 88000 वादों का आपसी सहमति के आधार पर सफल निष्पादन किया गया है जो बहुत ही सराहनीय व सफल कार्य है । यदि ग्राम कचहरी को और बेहतर सशक्त किया जाए, पंच सरपंच को सुविधा सम्मान सुरक्षा की व्यवस्था की जाए तो निश्चित तौर पर पंचायती सामाजिक न्याय व्यवस्था देश व जनहित में मील का पत्थर साबित होगी। इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को इस दिशा में मजबूती से पहल करने की दिशा निर्देश दी है।
श्री यादव ने पंच सरपंच संघ की ओर से सुप्रीम कोर्ट को साधुवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।


