पंच सरपंच संघ का समीक्षात्मक बैठक सह सम्मान समारोह आयोजित

पंच सरपंच संघ का समीक्षात्मक बैठक सह सम्मान समारोह आयोजित



प्रखंड व जिलाध्यक्ष सहित कार्यकारणी कमेटी को अंगवस्त्र, न्याय प्रतीक चिन्ह, न्याय पगड़ी, प्रशस्ति पत्र, पुष्प माला से किया गया सम्मानित

30 सितंबर को जिलाधिकारी के समक्ष 16 सूत्री मांगों के समर्थन में किया जाएगा धरना प्रदर्शन सभा - किरण देव यादव

सरपंच संघ द्वारा निकली न्याय रथ यात्रा को जिले में भव्य स्वागत करने का लिया निर्णय

सरपंचों को न्याय पगड़ी जल्द मुहैया करें प्रशासन व सरकार - किरण देव यादव

*
सर्वांगीण विकास के साथ सामाजिक न्याय को लेकर होगा आंदोलन तेज

खगड़िया।

बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ का समीक्षात्मक बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन यशवंत होटल के सभागार में किया गया, जिसकी अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि बैठक में विगत आंदोलन की समीक्षा की गई तथा एक स्वर में 30 सितंबर 2023 को 16 सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी के समक्ष राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन सभा करने का निर्णय लिया गया।
श्री यादव ने कहा कि पंच सरपंचों के द्वारा सभी प्रखंडों में बेहतरीन बड़ी भागीदारी के साथ आंदोलन को ऐतिहासिक सफल करने एवं उत्कृष्ट कार्य करने के मद्देनजर सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी कमेटी के सदस्यों को जिसमें बेलदौर के प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप प्रसाद सिंह, गोगरी अध्यक्ष बंटी देवी, खगड़िया अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, मानसी अध्यक्ष मनोज कुमार, अलौली अध्यक्ष सरवन कुमार एवं परवत्ता अध्यक्ष रीना देवी सहित जिला उपाध्यक्ष इंदु शेखर झा, डोली देवी, नंदकिशोर मिस्त्री, शंकर दास, कोषाध्यक्ष रंजू कुमारी, महासचिव मनोज कुमार , नवल किशोर सिंह, रविंदर यादव को जिला अध्यक्ष किरण देव यादव द्वारा सम्मानित किया गया तथा सभी प्रखंड अध्यक्ष द्वारा सामूहिक तौर पर कुशल नेतृत्व,  सफल मार्गदर्शन एवं उत्कृष्ट कार्य के मद्देनजर जिला अध्यक्ष किरण देव यादव को अंग वस्त्र, पुष्प माला, न्याय प्रतीक चिन्ह, न्याय पगड़ी से सम्मानित किया गया। तथा बधाई एवं साधुवाद दिया।
सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने मुख्यमंत्री, पंचायती राज मंत्री एवं जिलाधिकारी से सभी सरपंचों को न्याय पगड़ी जल्द देने की मांग करते हुए कहा कि प्रथम सत्र में ही सरपंचों को न्याय पगड़ी दी गई थी, किंतु 20 वर्ष बाद आज बिना न्याय पगड़ी के ग्राम कचहरी में सरपंच न्याय करने को विवश हैं।
श्री यादव ने कहा कि 2 अक्टूबर 2023 से पश्चिम चंपारण से न्याय रथ यात्रा निकालकर सभी जिला के भ्रमण के बाद राज्यपाल के समक्ष सामूहिक इस्तीफा पंच सरपंच द्वारा दिया जाएगा।
उन्होंने 30 सितंबर को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का सभी पंच सरपंचों से आह्वान किया।
बैठक में दो सप्ताह के अंदर सभी प्रखंडों में बैठक करने का निर्णय लिया गया। सभी प्रखंड अध्यक्षों ने एक स्वर में समाज के सर्वांगीण विकास के साथ सामाजिक न्याय के सवाल को लेकर आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.