5 सितंबर को परबत्ता बीडीओ सीओ का घेराव धरना प्रदर्शन सभा करने का सरपंच संघ लिया निर्णय

5 सितंबर को परबत्ता बीडीओ सीओ का घेराव धरना प्रदर्शन सभा करने का सरपंच संघ लिया निर्णय



दो ढाई वर्षो से लंबित मानदेय जल्द भुगतान करें बीडीओ डीएम,  सम्मानजनक वेतन वृद्धि करें सरकार - किरण देव यादव


परवत्ता। 


बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ परवत्ता का बैठक क्लब भवन बंदेहरा में हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगड़िया जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि 5 सितंबर को परबत्ता बीडीओ सीओ के सामने धरना प्रदर्शन सभा राजव्यापी आंदोलन के तहत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला के आह्वान पर केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा पंच सरपंचों के साथ सौतेलापन अनदेखी उपेक्षा संवेदनहीनता के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है।

श्री यादव ने कहा कि 2006 से पंच सरपंचों का पेंशन चालू किया जाए एवं 11 सूत्री मांग पूरा किया जाए अन्यथा आंदोलन तेज एवं उग्र होगा। सरकार के प्रति पंच सरपंचों का आक्रोश सर्वत्र व्याप्त है।

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रीना देवी ने किया तथा मंच संचालन कविनंदन तिवारी ने किया। वहीं विगत कार्यों का रिपोर्टिंग संयोजक रणवीर यादव ने किया ।

बैठक में गोगरी प्रखंड अध्यक्ष बंटी देवी, बिट्टू यादव, शोभा देवी मांगू देवी रवि शंकर कुमार अहुला सिंधु प्रसाद, सिंधु झा, रविंद्र यादव आदि ने भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.