5 सितंबर 2023 को राज्यव्यापी प्रखंड स्तरीय आंदोलन युद्धस्तर पर तैयारी पूर्ण

5 सितंबर 2023 को राज्यव्यापी प्रखंड स्तरीय आंदोलन युद्धस्तर पर तैयारी पूर्ण



11 सूत्री मांगों के समर्थन में होगा ऐतिहासिक आंदोलन तेज

वंशावली अधिकार कटौती, अपमान, सौतेलापन, उपेक्षा, अनदेखी, संवेदनहीनता के खिलाफ सरकार से होगी अब आर पार की लड़ाई तेज - किरण देव यादव

याचना नहीं अब रण होगा - हक हकूक अधिकार हेतु आंदोलन अब भीषण होगा - सरपंच संघ

आंदोलन की सफलता एवं समीक्षा हेतु नियुक्त किया गया आंदोलन प्रभारी

अलौली खगड़िया।

बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगड़िया जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने 5 सितंबर 2023 को आहूत राजव्यापी आंदोलन के मद्देनजर खगड़िया जिला के सभी प्रखंडों में आंदोलन की सफलता हेतु प्रखंड का प्रभारी नियुक्त किये, जिसमें बेलदौर प्रखंड में हरदेव यादव, चौथम में विनोद यादव, अलौली शंकर राम, खगड़िया में अर्जुन महतो, गोगरी में रविंद्र यादव, मानसी  में सौदागर यादव, मानसी में सोगारथ यादव,  परवत्ता में सिंधु प्रसाद को आंदोलन प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं अलौली में सरवन कुमार, खगड़िया में राजेंद्र यादव, मानसी में मनोज कुमार, चौथम में पंकज भगत, बेलदौर में कुलदीप सिंह, गोगरी में बंटी देवी, परवत्ता में रीना देवी सभा की अध्यक्षता करेंगे। तथा मीडिया प्रभारी की भूमिका मोहम्मद सुहेल, धनोज दास, नवल किशोर सिंह, रणवीर यादव निर्वहन करेंगे। वहीं सभी प्रखंड में प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष किरण देव यादव मुख्य वक्ता होंगे।
श्री यादव ने कहा कि सभी प्रखंडों में युद्ध स्तर पर सभी तैयारी पूर्ण हो चुकी है। आंदोलन खगड़िया जिला से लेकर पूरे बिहार के 534 प्रखंडों में पंच सरपंच चट्टानी एकता का परिचय देते हुए काफी संख्या में भागीदारी से आंदोलन ऐतिहासिक होगा।
श्री यादव ने कहा कि आंदोलन के मद्देनजर विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी बीडीओ थाना अध्यक्ष को आवेदन दी जा चुकी है।
श्री यादव ने कहा कि आंदोलन गांधीगिरी अंदाज में पूर्णरूपेण जनतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि उक्त आंदोलन पंच सरपंच के भविष्य हेतु मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने आधिकारिक संख्या में भाग लेने का पंच सरपंचों से आह्वान किया। श्री यादव ने कहा कि वंशावली सहित अन्य अधिकार कटौती एवं सरकार के द्वारा सौतेला व्यवहार संवेदनहीनता अनदेखी उपेक्षा के खिलाफ पंच सरपंच जनता के हित में न्याय के सवाल को लेकर तथा सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अधिकार के सवाल को लेकर संघ अब आर पार की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने चेतावनी भारी लहजे में कहा कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटेगी तो उसका जिम्मेदार प्रशासन एवं सरकार की होगी।
सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि *"याचना नहीं अब रण होगा - हक हकूक अधिकार हेतु आंदोलन अब भीषण होगा"*।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.