पंच सरपंच संघ द्वारा राजव्यापी आंदोलन के तहत धरना प्रदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को सौंपा 11 सूत्री मांग के बाबत ज्ञापन।
पंच सरपंचों के साथ सरकार द्वारा सौतेलापन, अधिकार कटौती, नौकरशाही, तुगलकी फरमान के खिलाफ गांधी जी के सपना ग्राम स्वराज की स्थापना हेतु सामाजिक न्याय को लेकर आंदोलन जारी रहेगा - किरण देव यादव
समाज का सर्वांगीण विकास के साथ सामाजिक न्याय एवं जनहित के सवाल को लेकर सरपंच संघ ने जमकर लगाये गगनभेदी नारे।
खगड़िया।
पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ग्राम कचहरी प्रतिनिधि पंच सरपंच के साथ सौतेलापन व्यवहार अनदेखी उपेक्षा कर रही है। ग्राम कचहरी को पंगु बनाया जा रहा है। न्यायकर्ता के साथ अन्याय किया जा रहा है। वंशावली सहित सरपंच का अधिकार कटौती किया जा रहा है। 42 धारा के अंतर्गत पंचायती अधिकार में थाना अध्यक्ष द्वारा अतिक्रमण किया जाता है। नोटिस तमिला हेतु चौकीदार उपलब्ध नहीं कराई जाती है। ग्राम कचहरी सुविधा विहीन है। प्रेषित ज्ञापन एवं आंदोलन से भी सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। गांधी जी के सपना ग्राम स्वराज की स्थापना को ध्वस्त करने की साजिश रची जा रही है, ग्राम कचहरी को समाप्त करने की सरकार का अप्रत्यक्ष प्रयास है, जो घोर निंदनीय है पंच परमेश्वर में आक्रोश व्याप्त है। अब आर पार की लड़ाई तेज होगी।
उक्त बातें बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा।
बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगड़िया जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने बताया कि राजव्यापी आंदोलन के तहत पर 11 सूत्री मांगों के सवाल को लेकर अमोद कुमार निराला के आह्वान पर बिहार के सभी ब्लॉक में धरना प्रदर्शन सभा की गई। तथा मांगो के बाबत जमकर गगन भेदी नारे लगाए गए। इसी क्रम में अलौली में सरवन कुमार, खगड़िया में राजेंद्र यादव, मानसी में मनोज कुमार, चौथम में पंकज भगत, बेलदौर में कुलदीप सिंह, गोगरी में बंटी देवी, परवत्ता में रीना देवी सभी प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन सभा की गई।
खगड़िया जिले में सातों प्रखंडों में मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।
धरना प्रदर्शन सभा में अलौली में दिलीप यादव कृष्ण कुमार शंकर राम शशिकांत पासवान रंजीत पासवान, खगड़िया में अर्जुन महतो दिलीप केसरी अनुराधा देवी बंटी देवी मोहित कुमार मनोज शाह धर्मेंद्र यादव रुदल पासवान मोहम्मद हाशिम, मानसी में सौगारथ यादव रतन कुमार भारत कुमार बीना देवी पिंकी देवी जय जय राम यादव, चौथम में मौलेश्वर सिंह अविनाश कुमार नरेंद्र सिंह रणजीत सिंह धनुष दास मोहम्मद सोहेल मंजू देवी, बेलदौर में इंदु शेखर झा राजकुमार मिश्र हरदेव यादव कपिल देव पासवान चंदन कुमार गजेंद्र राम जय जय राम पंजियार, गोगरी में रविंद्र यादव नवल किशोर सिंह नंदकिशोर मिस्त्री योगेश पासवान परमानंद सिंह प्रमोद सिंह चंद्रेश्वरी यादव बालकृष्ण यादव मनोज कुमार, परबत्ता में सिंधु प्रसाद कवि नंदन तिवारी सिंधु झा बिट्टू यादव रणवीर यादव आदि ने सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए जायज मांगों को जल्द पूरा करने की मांग किया।
सरपंचों ने सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अधिकार देने, 2006 से पंच परमेश्वर को सम्मानित पेंशन चालू करने, वेतन वृद्धि करने, लंबित वेतन जल्द भुगतान करने, सुरक्षा की गारंटी करने, गाइडलाइन को धरातल पर लागू करने, गाइडलाइन आधारित अधिकार देने, ग्राम कचहरी को सर्व सुविधा संपन्न करने, एमएलसी चुनाव का वाटर बनाने, डीजीपी के आदेश को लागू करने, विकास कार्यों का जांच करने का अधिकार देने, जनता दरबार में सरपंच की भागीदारी लेने, रिक्त पदों पर न्याय मित्र न्याय सचिव चपरासी अमीन चौकीदार की बहाली करने, झूठा मुकदमा जानलेवा हमला हत्या पर रोक लगाने आदि मांग किया।
अन्यथा आगामी आंदोलन आर पार की लड़ाई तेज एवं उग्र होगा, जिसका जिम्मेदार सरकार एवं प्रशासन की होगी।


